24 January weather : बारिश से बढ़ी शीतलहर, 2 राज्यों में करनी पड़ी स्कूलों की छुट्टी

उत्तर भारत में 27 जनवरी तक बारिश के आसार, धुंध भी लौटेगी

24 January weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश के कारण फिर से ठंड बढ़ गई है। विशेषकर उत्तर भारत के राज्यों में इसका असर दिख रहा है। क्योंकि कुछ जगह पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है और पहाड़ों में बर्फबारी का असर मौसम पर दिख रहा है। (weather Update) शीतलहर के कारण हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कई जगह स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। 25 जनवरी को रविवार व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण 24 जनवरी को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

क्योंकि 22 जनवरी से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ठंड काफी बढ़ गई है। 22 जनवरी की रात से ही उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में कुछ जगह 24 जनवरी 2026 यानी शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे।

इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा घोषणा की गई है। (Uttarakhand School holiday) उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ हुई बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 24 जनवरी को स्कूल बंद रखने का फैसला प्रशासन के स्तर पर लिया गया है।

24 January weather : 27 जनवरी से बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 27 जनवरी को मौसम बदल सकता है। हालांंकि कुछ क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, लेकिन अधिक जगह पर मौसम शुष्क होगा। इस दौरन उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मौसम साफ होने के बाद अब कुछ दिन तक ठंड के साथ गहरी धुंध का भी असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे धुंध भी बढ़ेगी। ऐसे में यातायात पर इसका असर पड़ना तय है। हालांकि सुबह व शाम के समय ही धुंध परेशान करेगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

January 24 weather: Rain intensifies cold wave, forces school holidays in two states
बारिश से बढ़ी शीतलहर, 2 राज्यों में करनी पड़ी स्कूलों की छुट्टी

24 January weather : इन क्षेत्रों में बंद रहेंगे स्कूल

ठंड के साथ बार्फबारी के बीच ओरेंज अलर्ट जारी होने पर प्रशासन ने उत्तराखंड राज्य में देहरादून, उधम सिंह नगर, चमोली, नैनीतालउत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी भी बंद रहेंगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में मानाली और बंजार क्षेत्र के लिए यह फैसला लिया गया है। (Uttarakhand and himachal pardesh School holiday) यह फैसला फिलहाल 1 दिन यानी 24 जनवरी के लिए लिया है। इसके बाद मौसम की स्थिति देखते हुए प्रशासन फैसला लेगा। क्योंकि 24 जनवरी के बाद 25 व 26 जनवरी की छुट्टी है।

24 January weather : दिल्ली एनसीआर को मिली राहत

मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली एनसीआर को प्रदूषण के खतरनाक स्तर से राहत मिल गई है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता एक्यूआई 500 से भी पार चला गया था। ऐसे में बारिश होे के बाद अब प्रदूषण का स्तर सामान्य हो चला है। हालांकि दिल्ली और इसके साथ लगते हरियाणा के जिलों में अभी भी प्रदूषण का स्तर अधिक है। हरियाणा के सोनीपत में 24 जनवरी सुबह एक्यूआई 113 रहा। वहीं जींद में यह 100 से नीचे आ गया अैर 93 दर्ज किया गया। वैबसाइट aqi.in के अनुसार रोहतक में एक्यूआई 98 रहा। दिल्ली में भी एक्यूआई 108 रहा। हालांकि दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं अभी दिल्ली में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

24 January weather : 27 को फिर पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा व उत्तर प्रदेश में 24 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश व हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। साथ ही तेज हवा चलने के से ठंड बढ़ी रहेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी जारी है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों फिर से बारिश होगी। ऐसे में तापमान में फिर से 3 डिग्री तक की गिरावजट दर्ज की जा रही है।

24 January weather : राजस्थान में भी चलेगा बारिश का दौर

आने वाले दिनों में राजस्थान का मौसम कुछ भीगा-भीगा रहेगा। हालांकि 23 जनवरी को अधिक क्षेत्रों में दिन भर रूक-रूक कर बारिश होती रही। इसमें राजस्थान के साथ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश अच्छी बारिश हुई है। राजस्थान, हरियाणा व पंजाब के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ हे। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में एक साथ बारिश व हिमपात हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button