CRSU student harassment : प्रोफेसर ने छात्रा को भेजा मैसेज सारे टीचर को लगता है यू आर नोट वर्जिन एंड सिंगल

महिला आयोग ने शुरू की जांच छात्रा ने तीन शिक्षकों पर लगाए हैं यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना व जातीय टिप्पणी के आरोप

CRSU student harassment : हरियाणा के जींद में स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छात्रा के यौन शोषण के मामले में अब महिला आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है। इसके लिए हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया वीरवार दोपहर बाद जींद पहुंची। इस दौरान वे विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर पुलिस अधिकारियों वे पीड़ित छात्रा से भी पूरे मामले की जानकारी लेंगी।

छात्रा ने इसकी शिकायत वीसी डा. प्रोफेसर रामपाल सिंह सैनी को दी है। इसके बाद हालांकि तीन आरोपी शिक्षकों को विश्वविद्यालय आने पर रोक लगा दी है। वहीं मामला साने आने के बाद पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू की है।
गौरतलब है कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कार्यरत तीन गेस्ट फैकल्टी के शिक्षकों के खिलाफ छात्रा ने शिकायत दी है। इसमें मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण, व्यक्तिगत और जातीय टिप्पणी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

CRSU student harassment : इसकी शिकायत राज्यपाल और वीसी को की गई है। वहीं शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय, महिला आयोग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रदेश के शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई है। शिकायत में एक शिक्षक की पत्नी पर भी छात्राओं को धमकाने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। धमकी देने वाली महिला भी विश्वविद्यालय में ही कार्यरत है।

इसके लिए 19 पेज का शिकायत पत्र लिखा गया है, लेकिन इसमें शिकायतकर्ता का नाम नहीं है। हालांकि मामला सामने आते ही वीसी प्रोफेसर राम पाल सैनी ने जांच के लिए कमेटी गठित की और तीनों आरोपी शिक्षकों के विश्वविद्यालय में आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं कुछ छात्र आरोपी शिक्षकों के पक्ष में ऊतर आए हैं। इनका कहना है कि लगाए गए आरोप सही नहीं हैं।

CRSU student harassment : छात्रा से की गई वाट्सएप चैट लीक

शिकायत पत्र में दो शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न से संबंधित आरोप लगे हैँ। शिकायत में कहा है कि दोनों शिक्षकों ने क्लास में और क्लास से अश्लील टिप्पणियां की हैं। छात्राओं से बार- बार अनुचित व्यक्तिगत प्रश्न पूछे गए। कुछ छात्राओं के पहनावे, शरीर और दिखावे पर सैक्सुअल बातें भी की गई। यह भी आराेप है कि आंतरिक अंक और उपस्थिति के लेकर छात्रा पर दबाव बनाया गया। शिक्षकों का विरोध करने पर एक शिक्षक ने तो धमकी भी दे डाली।वहीं दूसरे शिक्षक पर आरोप लगाए गए हैं कि वे छात्राओं के पास रात को 11 बजे वाट्सएप वीडियो काल करते हैं और न्यूड फोटो भेजते हैं। वहीं इन दोनों में से एक शिक्षक और तीसरे शिक्षक पर एससी- बीसी और ओबीसी समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गई। छात्रा के साथ की गई अश्लील चैटिंग अब लीक हो गई है।

प्रोफेसर ने छात्रा को भेजा मैसेज सारे टीचर को लगता है यू आर नोट वर्जिन एंड सिंगल
प्रोफेसर ने छात्रा को भेजा मैसेज सारे टीचर को लगता है यू आर नोट वर्जिन एंड सिंगल

CRSU student harassment : महिला आयोग कर रहा जांच

वहीं हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के अनुसार वे मामले की जांच कर रही हैं। जींद में ही पहुंची हैं। इस मामले में सभी पक्षों से जानकारी ली जाएगी। इस दौरान विश्वविद्यालय के वीसी और रजिस्ट्रार से बात की की गई है। भाटिया के अनुसार वे रात को जींद में ही रूकेंगी और जो भी पक्ष उनसे मिलना चाहे वह आ सकता है। पीड़ित छात्राएं भी अपनी बात रख सकती है।

CRSU student harassment : महिला आईपीएस को भी जांच

इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू की है। जींद की एएसपी आईपीसी सोनाक्षी सिंह को जांच सौंपी है। हालांकि उनके तीन अन्य महिला पुलिस अधिकारी भी जांच में रहेंगी। जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मामला सामने आने के बाद स्वयं ही संज्ञान लेते आईपीएस सोनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा रानी व सीआरएसयू चौकी प्रभारी राजेश देवी को शामिल किया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नही दी गई है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर सीआरएसयू से जानकारी लेकर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button