29 January Weather : फिर बदल रहा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

विभाग की नई चेतावनी देश भर के राज्यों में बारिश की आशंका, गिर सकते हैं ओले

29 January Weather : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में फिर से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 29 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक फिर से बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। इसके साथ ही आंधी भी आएगी। उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में जहां बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है तो राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। साथ ही दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

हालांकि फरवरी महीना आने को है, लेकिन फिर से ठंड लौट रही है। इसका कारण है पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि। साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। क्योंकि मौसम फिर से बदल रहा है। ऐसे में जिस समय गुलाबी ठंड का अहसास होना चाहिए, ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। क्योंकि पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है।

29 जनवरी को सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 29, 30 और 31 जनवरी को देश के अलग-अलग क्षेत्रों आंधी, तूफान के साथ बारिश और घने कोहरे की स्थिति रहेगी। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) से मौसम के मिजाल में बदलाव है।

इन राज्यों में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत में अधिक रहने वाला है। ऐसऐ में जम्मू कश्मरी, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के साथ ही हरियाणा व साथ लगते दिल्ली-एनसीआर में भी असर दिखेगा। साथ ही उत्तर भारत इससे कोहरे की चपेट में रहेगा। इस सबसे अधिक अधिक दिक्कत सुहह के समय आ सकती है। क्योेकि दृश्यता कम रहने वाली है। इसके अलावा शाम को भी कुछ जगहों पर कोहरा हो सकता है। तापमान में 3 डिग्री तक गिरवाट आने की संभावना है। ऐसे में फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में सुबह शीतलहर

मौसम में आए बदलाव के चलते 29 जनवरी को दिल्ली में सुबह शीतलहर की स्थिति रहेगी। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी ठंड को बढ़ा देगी। इसके अलावा साथ लगते राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के साथ उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होने से ठंड की डबल मार होने वाली है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कहा है कि किसानों को फसल में अभी सिंचाई रोक देनी चाहिए।

31 जनवरी व 1फरवरी को फिर बारिश

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के अलावा पूर्वी राज्यों में भी बारिश के हालात बन रहे हैं। इसके तहत राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, के अलावा मध्य प्रदेश और तेलंगाना में होने का पूर्वानुमान है।

 समुंद्री क्षेत्रों के लिए अलर्ट

साथ ही मौसम विभाग ने देश के तटीय क्षेत्राें के लिए भी अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार 29 से 31 जनवरी तक तटीय क्षेत्र केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और रायलसीमा में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चलेंगी। ऐसे में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना बन जाती है। इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरा तमिलनाडु के मध्य क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ बारिश होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button