Khatushyam Train : श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, खाटूश्याम फाल्गुनी मेले पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

देखें टाइमटेबल

Special Khatushyam Train : हरियाणा और राजस्थान के खाटू श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी है। इस साल लगने वाले खाटूश्याम फाल्गुनी मेले को लेकर उत्तर पश्चिमी रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। हरियाणा के विभिन्न शहरों से होते हुए रींगस तक पहुंचने वाली इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सुविधा होगी और वह बिना किसी ज्यादा भीड़ और परेशानी के बाबा श्याम के दर्शनों के लिए पहुंच सकेंगे।

हर साल फाल्गुनी मेले पर काफी भीड़ होती है, इसलिए रेलवे ने यह फैसला लिया है, ताकि ट्रेनों में भीड़ कम हो सके। हरियाणा के रेवाड़ी से खाटूश्याम के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इसमें रेलवे के पीआरओ कैप्टन शशि किरण बताते हैं कि पहली ट्रेन जिसका नंबर 09633 है, यह रेवाड़ी से रींगस के बीच चलेगी।

20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाली यह ट्रेन प्रतिदिन रात 10:50 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर 01:45 बजे रींगस पहुंचेगी। रींगस से रेवाड़ी की तरफ वापसी में ट्रेन नंबर 09634 रींगस से रात 02:05 बजे चलेगी, जो श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली होते हुए सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेंगी।

Khatushyam Train Good news for Shyam devotees, special trains will run on Khatushyam Falguni fair.
Khatushyam Train Good news for Shyam devotees, special trains will run on Khatushyam Falguni fair.

Khatushyam Train : ट्रेन की टाइमटेबल

खाटूश्याम भक्तों के लिए चलने वाली दूसरी स्पेशल ट्रेन 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस, 20 से 28 फरवरी तक सुबह 11 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 02:20 बजे रींगस पहुंचेगी। रींग से रेवाड़ी की तरफ वापसी में यह ट्रेन 09638 दोपहर 02:25 बजे रवाना होकर शाम 06:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन का रास्ते में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Khatushyam Train : जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन टाइमटेबल

इन दो ट्रेनों के अलावा 16 से 28 फरवरी तक जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन नंबर 09733 भी चलेगी। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 07:00 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09734 भिवानी से शाम 04:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

रास्ते में इस ट्रेन का नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी जैसे प्रमुख रेलवे जंक्शन व स्टेशनों पर ठहराव होगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे का यह प्रयास खाटूश्याम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button