30 January Weather : 30 व 31 जनवरी को मौसम रहेगा खुश्क रहेगा, 1 फरवरी से फिर बदलेगा मिजाज
3 फरवरी तक होगी बूंदाबांदी, गिरेगा रात का तापमान
30 January Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में लगातार मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। हालांकि 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दो दिन उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इससे अभी तक ठंड का मौसम चल रहा है। साथ ही 29 जनवरी को सुबह कई क्षेत्रों में धुंध रही। वहीं अब मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
हालांकि 30 व 31 तक ही मौसम खुश्क रहने के बाद फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बारिश लेकर आएगा। ऐसे में 1 से 2 फरवरी को फिर से हरियाणा व दिल्ली में कई जगह बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात की जाए तो हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख रहा है।
इसके कारण 30 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम बदलेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हो गी। ऐसे में फिर से ठंड बढ़ जाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी का कहना है कि 31 जनवरी से एक बार फिर से उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश आ सकती है।
जारी रहेगा ठंड का अटैक
लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले कुछ दिनों में ठंड का अटैक जारी रहेगा। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्य अभी ठंड की चपेट में रहेंगे। क्योंकि आने वाले 2 दिन में फिर से बारिश और बर्फबारी होने जा रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान दिया है कि 31 जनवरी से 2 फरवरी तक हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब में तेज आंधी के साथ गरज और चमके साथ बारिश होगी। वहीं पहाड़ों में इसका असर 30 जनवरी से ही दिखने लगेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
राजस्थान में कोहरा
वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने राजस्थान में कोहरे की चेतावनी जारी की है। बेशक 30 जनवरी को यहां बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन शीतलहर और कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाने वाले हैं। क्योंकि वीरवार को भी राजस्थान में तापमान काफी कम रहा। माउंट आबू में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया।

हिमाचल में शाम को बदलेगा मौसम
वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए 30 जनवरी से मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। आईएमडी का कहना है कि 30 जनवरी शाम को मौसम बदल जाएगा और इसका असर 2 फरवरी तक तक रहेगा। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के साेलन, कुकुमसेरी, शिमला, कुफरी, लाहौल स्पीति, केलांग जैसे क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। इससे पहाड़ों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के रूप में असर आ सकता है।
30 January Weather : उत्तराखंड के इन हिस्सों में बारिश
वहीं उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी। यहां 31 जनवरी से मौसम बदलेगा। इसके चलते उत्तरखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री जैसे क्षेत्रों में मोटी बर्फ की चादर जमी रहेगी। इसका असर नीचले क्षेत्रों में शीतलहर के रूप में आएगा।
हरियाणा में 1 से 2 दिन बारिश
दिल्ली से सटे हरियाणा राज्य में 1 व 2 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। क्योंकि 31 जनवरी की रात से ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आएगा। ऐसे में 1 व 2 फरवरी को हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवा व गरज -चमक के साथ बारिश होगी। विशेषकर दक्षिण हरियाणा में इसका अधिक असर रहेगा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 4 फरवरी से मौसम खुश्क होगा। इससे दिन के समय धूप रहेगी, लेकिन सुबह व शाम को ठंड रहेगी। हालांकि सुबह के समय धुंध भी रहेगी।










