Tourist Place Near Delhi : भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में बिताएं शाम

देशी विदेशी पर्यटकों को खींच रही यमुना की शाम

Tourist Place Near Delhi : यदि आप दिल्ली या आसपास के क्षेत्र से हैं और वीकेंड पर परिवार के साथ छोटी ट्रीप करना चाहते हैं तो मथुरा आपके लिए बेहतर आप्शन हो सकता है। दिल्ली क्षेत्र से बेहरत रोड कनेक्टिविटी के साथ यहां रेल मार्ग से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। सरकार द्वारा इस नगरी को पर्यटन केंद्र रूप में विकसित किया जा रहा है। विशेषकर इस धार्मिक नगरी में यमुना किनारे की शाम विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही हैं।

मथुरा दिल्ली – नोएडा से महज 150 किलोमीटर की दूर पर है। यहां से यमुना नदी बहती है। धार्मिक स्थान होने के कारण नदी किनारे बने भवन शाम के समय लाइटिंग के साथ बहुत ही आकर्षक लगते हैं। ऐसे में यहां शाम के समय परिवार व दोस्तों के साथ नजारा लिया जा सकता है। विदेशी पर्यटक भी यहां बोटिंग का लुत्फ लेते नजर आएंगे।

Tourist Place Near Delhi : ले सकते हैं बोटिंग का मजा

यूं तो यमुना नदी का पानी बहुत साफ नहीं होता, लेकिन मथुरा के घाटों पर बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। इसके साथ ही मथुरा का पारंपरिक खाना भी आपकी इस यात्रा को बहुत बेहतर बनाएगा। साथ ही मथुरा पहुंच कर दिन के समय मथुरा व वृंदावन की धार्मिक आभा को देखा जा सकता है। सबसे अहम बात यह है कि दिल्ली से महज दो घंटे में मथुरा पहुंचा जा सकता है। दिन के समय आने पर कान्हा नगरी में मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ यहां की एतिहासिक विरासत को भी देख सकते हैं। यहां आने वाले लोग कृष्ण जन्मभूमि के साथ इस्कान मंदिर में जरूर जाते हैं। जैसे ही दिन ढलता है, सांझ के समय मथुरा के होलीगेट स्थित द्वारकाधीश मंदिर जा सकते हैं। शाम के समय यहां होने वाली आरती आपने आप में अलग अनुभव देती है। इसके बाद नदी में बोटिंग कर सकते हैं।

Tourist Place Near Delhi :  स्थानीय खाने की भरपूर वैरायटी

जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के लोकल खाने को भी खूब एंज्वाय करते हैं। ऐसे में बोटिंग के बाद मथुरा के प्रसिद्ध लोकल खाने का लुत्फ उठाएं। इसमें मथुरा की कचौड़ी, लस्सी, पेड़ा के साथ चाट बहुत प्रसिद्ध है। रात को मथुरा का बादाम वाला दूध आपकी दिन भर की थकान को उतार देगा। होली गेट पर मथुरा यहां की प्रसिद्ध बेसन नमकीन भी आपको मिल जाएगी। यहां कई प्रकार के अचार आपको घर लाने के लिए भी मथुरा का जायका देंगे।

Tourist Place Near Delhi : नए स्वरूप में विकसित हो रही मथुरा

मथुरा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नए रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार ने इस धार्मिक स्थल को वर्ष 2030 तक नई पहचान देने की परियोजना पर काम शुरू किया है। इसके तहत 175 परियोनाएं शुरू की गई हैं। इन पर 30783 करोड़ रुपये अधिक की राशि खर्च की जा रही है। इसके तहत श्रीकृष्ण जन्म भूमि, बांकेबिहारी गलियारा और श्रीकृष्ण लीलास्थली को शामिल किया गया है। यहां पर्यटकों को बेहतर सुवधाएं देने के लिए काम किया जा रहा है।
ऐसे में यहां आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या काफी अधिक होगी। श्रद्धा के साथ यह केंद्र पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है।

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में बिताएं शाम
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में बिताएं शाम

Tourist Place Near Delhi : बांकेबिहारी का गलियारा

यह विशेष गलियारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बांकेबिहारी गलियारा तैयार करने की योजना बनाई है। इस पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे 2.28 हेक्टेयर में विशेष कार्य होगा। इस कार्य में स्थल विकास, भवन निर्माण, शहरी सेवाओं का विकास, तीन हजार तीर्थ यात्रियों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, सुरक्षा प्रबंधन, कार्यालय, विशिष्ट अतिथि कक्ष, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, भोजन परिसर व दुकानें बनेंगी। यहां पर्यटकों को काफी नयापन मिलेगा। 80 करोड़ रुपये से पानी गांव रोड वृंदावन में डिजिटल म्यूजियम का निर्माण आठ हजार वर्गमीटर में होगा। यहां भवन निर्माण, चहारदीवारी, डिजिटल तंत्र की स्थापना, पार्किंग होगी। 50 करोड़ रुपये से वृंदावन में मीराबाई कन्वेंशन सेंटर का विकास किया जाना है। इसके अलावा 24 हजार वर्ग मीटर में सेंटर बनाया जा रहा है। 42 करोड़ रुपये से 23 हजार हेक्टेयर में हरिदास प्रेक्षागृह का निर्माण किया जाना है। यहां एक साथ 950 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में बिताएं शाम
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में बिताएं शाम

Tourist Place Near Delhi : यमुना नदी को मिलेगा नया रूप

शहर के साथ-साथ यमुना नदी को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। यमुना के घाट के दाएं किनारे पर 200 करोड़ रुपये से 1200 मीटर में रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। यह आने वाले समय में बहुत आकर्षक होगा। 24 करोड़ से वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर लाइट एवं सुधा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button