7 April weather : अगले 2 दिन आफत बरपाएगा मौसम, आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि

जानें देश भर में कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए जारी किया अलर्ट

7 April weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। पिछले दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इससे खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। (Kal Ka Mausam) अब फिर से मौसम विभाग ने 7 व 8 अप्रैल को देश कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान दिया है। इसके साथ ही आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में किसानों की पेशानी पर पसीना आ रहा है।

क्योंकि फिलहाल देश के उत्तरी क्षेत्र में रबी की मुख्य फसल गेहूं पक कर तैयार हो चुकी है। ऐसे में मौसम में आ रहे बदलाव से किसान डरे हुए हैं। पंजबा, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य मुख्य रूप से गेहूं का उत्पादन करते हैं। ऐसे में इस समय बारिश व ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega) मौसम विभाग ने 7 व 8 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट दिया है, जो किसानों की चिंता बढ़ा रहा है।

उत्तर-पश्चिम हिस्सों में रहेगा खास असर

मौसम का असर अलगे 2 दिनों यानी 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को देश के उत्तर पश्चिम हिस्सों में बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। 7 और 8 अप्रैल को इसकी अधिक तीव्रता रहने का अनुमान है।

ऐसे में इन दोनों दिनों में कश्मीर घाटी से लेकर हिमाचल प्रदेश और मैदानी क्षेत्रों में भी असर दिखेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में 7 व 8 अप्रैल को कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी बदलाव देखा जाएगा। हालांकि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

एनसीआर सहित हरियाणा व पंजाब में बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 2 दिन यानी 7 व 8 अप्रैल उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए खास होने वाले हैं। क्योंकि अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही करीब 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हवा भी चल सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में भी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा व दिल्ली के साथ लगते राज्य उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 7 व 8 अप्रैल को कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश होगी। साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि 7 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अधिक खराब रहेगा, लेकिन 8 अप्रैल को प्रदेश के अन्य कई इलाकों में भी बारिश होने का अंदेशा है। इसके साथ ही ओलावृष्टि जहां बढ़ती गर्मी से राहत दिलवाएगी, वहीं किसानों की फसल पर खतरा बढ़ा सकती है।

बिहार में बदलेगा मौसम आंधी तूफान का अलर्ट

वहीं बिहार राज्य में भी मौसम काफी बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने तेज आंधी या तूफान की चेतावनी जारी की है। उत्तर व दक्षिण बिहार के क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर शामिल हैं। वहीं, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया।

राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भी मौसम बदलेगा। यह बदलाव 6 अप्रैल से ही शुरू हो गया है। इसके तहत जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखी गई है। ऐसे में तेज आंधी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 7 अप्रैल को विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा और अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर जैसे राज्यों में 7 अप्रैल को आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की आशंका बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button