Delhi Dehradun Highway : दिल्ली- देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन की तैयारी, अगले महीने की तारीख तय करने में लगे अधिकारी
अधूरे कार्य पूरे करने के लिए जुटी एनएचएआई, अधिकतर सड़क का काम पूरा, चल रहे हैं वाहन
Delhi Dehradun Highway : दिल्ली को सीधा देहरादून से जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड हाईवे अगले महीने जनता को समर्पित हो सकता है। हालांकि अभी तक एनएचएआई द्वारा इसकी तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों को कहना है कि 13 मार्च को उद्घाटन हो सकता है। इसके लिए भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई द्वारा बचा हुआ काम पूरा करन में तेजी लाई गई है। हालांकि अधिकतर सड़क का काम पूरा हो चुका है। इस पर वाहन भी चल रहे हैं, लेकिन कुछ हिस्सों का काम बाकी होने के कारण वाहनों के लिए पूरी तरह से सड़क को खोला नहीं गया है।
सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए एनएचएआई के चेरमैन संतोष यादव भी सहारनपुर क्षेत्र का दौरा का चुके हैं। क्योंकि बड़गांव इंटरचेंज के पास काम अधूरा है। ऐसे में यादव ने यहां बचे हुए काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अधिकतर जगह सड़क निर्माण का काम पूरा हो गया है, लेकिन इसको फिनिसिंग टच दिया जा रहा है। इसमें लाइटिंग व पौधा रोपण का काम जारी है। ऐसे में रोड को कई जगह से बंद किया गया है। साथ ही इस पर वाहनों को नहीं चलाने के लिए भी कहा गया है।
सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने में लगा विभाग
इस मार्ग के उद्घाटन से पहले एनएचएआई सभी सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने में लगा हुआ है। क्योंकि निरीक्षण करने पहुंचे चेयरमैन संतोष यादव ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। अधिकारियों का कहना है कि बचा हुआ काम अगले 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रीनफील्ड हाईवे को उद्घाटन के लिए तैयार होने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
2 सुरंगों से गुजरेगा हाईवे
यह हाईवे दिल्ली को देहरादून से जोड़ने के लिए महत्वकांक्षी परियोजना है। क्योंकि दिल्ली से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों तक भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में यह मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी तक दिल्ली से देहरादून की दूरी तय करने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है, लेकिन नया हाईवे बनने में यह दूरी महज 3 घंटे से भी कम समय पूरी हो जाएगा। ऐसे में न सिर्फ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से हरिद्वार, ऋषिकेष, मसूरी, नैनीताल और औली जैसे स्थानों पर जाने वालों को काफी सुविधा होगी। इसके लिए इस हाईवे पर 2 दो सुरंग भी बनाई गई हैं।
ले सकेंगे जंगल के नजारे
इस मार्ग पर चलते हुए लोग जंगली जीवन का नजारा भी ले सकेंगे। क्योंकि यह सड़क 12 किलोमीटर तक जंगल से गुजरती है। हालांकि यह सड़क एलीवेटिड होगी है। यह हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क से निकलता है, ऐसे में यहां से निकलते समय लोगों को जंगली जीवन और वन्य प्राणियों का नजारा भी मिल सकेगा। यह अपने आप में रोमांचक होगा।
करीब 13 हजार करोड़ रुपये खर्च
इस परियोजना पर करीब 13 हजार करोड़ खर्च होने वाले हैं। इस मार्ग को दिल्ली में अक्षरधाम के पास से शुरू होगा और करीब 210 किलोमीटर की दूरी से देहरादून को जोड़ेगा। यह सड़क बनने के बाद यह दूरी काफी सुगम हो जाएगी। महज ढाई से 3 घंटे के अंदर यह दूरी तय कर सकेंगे। क्योंकि 6 लेन का हाईवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ रहा है।
इन गर्मियों में नहीं होगी परेशानी
इस मार्ग के शुरू होने से इन गर्मियों की छुट्टियों में उत्तराखंड जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियों में काफी संख्या में लोग उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों को रूख करते हैं। इसके अलावा हरिद्वार व ऋषिकेश तक तो हर सप्ताह ही हजारों लोग जाते हैं। कई बार पुराने मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यह हाईवे शुरू होने के बाद परेशानी नहीं होगी।










