IMD Rain Forecast : आज से बारिश, उत्तर भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Forecast : जनवरी महीना बीतने को है और ठंड में खासी कमी आ चुकी है। देश सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। इसका असर विशेषकर उत्तर भारत के रज्यों में पड़ेगा। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के राज्यों, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने भी इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़ दें तो बाकी जगह दिन के समय मौसम सामान्य होने लगा है। इसका असर कश्मीर जैसे क्षेत्रों में भी दिख रहा है। पहाड़ों में भी अब न्यूनतम तापमान पहले से बेहतर हो रहा है। वहीं अब आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर सर्दी लौट सकती है। इसका असर उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में दिखेगा। विशेषकर हिमालय पर्वतमाला के पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ इससे सटे हुए मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर रहेगा।

मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव के लिए पूर्वानुमान दिया था। ऐसे में मौसम बदला तो पिछले 3-4 दिन से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड कम हुई है। वहीं दिन के समय अच्छी ध्रूप निकल रही है। इससे तापमान में कुछ वृद्धि भी आई है। रात को भी तापमान कुछ सुधरा है, हालांकि अभी ठंड से रात के समय राहत नहीं है। आने वाले दिनों में इसमें भी कमी आने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले फिर से ठंड बढ़ेगी। क्योंकि फिर से एक बार मौसम का मिजाज बदल रहा है।

IMD Rain Forecast : यह रहेगा उत्तर भारत का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि 22 से 28 जनवरी तक फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होगी तो मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। वहीं 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी मौसम बन रहा है।

आईएमडी ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच रहा। अब बारिश आने से इन क्षेत्रों में तापमान फिर से गिरेगा। हालांकि कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने साथ लगते हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना पर शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

IMD Rain Forecast: Rain will start from today, weather will change in these states of North India
आज से बारिश, उत्तर भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD Rain Forecast : बर्फबारी वाला विक्षोभ

अगले 2 से 3 दिन मौसम के मामले में काफी बदलाव वाले रहने की संभावना है। क्योंकि अभी तेजी से गर्मी बढ़ रही है। मंगलवार व बुधवार को सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में अच्छी धुंध रही, लेकिन वीरवार को मौसम साफ हो गया। 22 जनवरी को सुबह से ही तेज धूप रहने से मौसम गर्म हो गया। हालांकि इसका असर पश्चिमी विक्षोभ पर भी पड़ रहा है। क्योंकि अब पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने वाला है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिन तक मौसम में काफी बदलाव रहोगा। इस विक्षोभ का असर अफगानिस्तान -पाकिस्तान से सटे क्षेत्र से लेकर दिल्ली एनसीआर तक दिखेगा। ऐसे में इस क्षेत्र में 23 जनवरी को दिल्ली सहित साथ लगते राज्यों में बारिश हो सकती है।

IMD Rain Forecast : आज से बदलेगा मौसम

मौसम में होने वाली हालिया बदलाव का असर 22 जनवरी से ही दिखने लगेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 22 जनवरी को दोपहर बाद आसमान में बादल छा जाएंगे। इससे दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 और 23 जनवरी 2026 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में फिर से ठंड बढ़ जाएगी। इससे पर्वतीय राज्यों में असर बर्फबारी के रूप में आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button