Diwali UNESCO cultural heritage list : दिवाली यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
दो महीने बाद फिर मनी दिवाली, दिल्ली में रोशन हुए भवन
Diwali UNESCO cultural heritage list : जहां एक ओर देश वंदेमातरम के 150 साल पूरे होने का उत्सव मना रहा है, वहीं दिवाली पर्व को लेकर भी बड़ी खबरा आई है। यह खबर सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के स्तर पर है। (Diwali) दरअसल यूनेस्को (UNESCO) ने दिवाली को सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया है। (UNESCO cultural heritage list) हालांकि करीब दो महीने पहले ही देश भर में दिवाली का पर्व मनाया गया है, लेकिन इस उत्सव के मौके पर दिल्ली में फिर से दिवाली मनाई गई और भवनों को दिवाली की तरह ही रोशन किया गया।
दिवाली अब सिर्फ भारतीय पर्व नहीं रहा है। इसने वैश्विक स्तर पर एक शानदार उपलब्धि प्राप्ति कर ली है। कारण है कि दिवाली को यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। (UNESCO cultural heritage list) अपनी महान सांस्कृतिक पहचान को संजोए हुए भारत के इस धार्मिक पर्व को अब दुनिया भर में नई पहचान मिलेगी। ऐसे में यह मौका सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली है।
UNESCO द्वारा दिवाली को विश्व धरोहर घोषित करने पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर सभी बड़े नेताओं ने खुशी जताई है। (Diwali) उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक सभ्यतागत उत्सव है। (UNESCO cultural heritage list) यह पूरे देश को एक सूत्र में बांधता है। इस पर्व की गूंज दुनिया भर में सुनाई पड़ती है। यह पर्व भारत की बहुसांस्कृतिक परंपराओं, बहुलतावाद और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है।

Diwali UNESCO cultural heritage list : 194 सदस्य देशों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
10 दिसंबर का दिन देश के इतिहास में महत्वपूर्ण रूप से दर्ज हो गया है। इसको लेकर दिल्ली के लाल किला में यूनेस्को की अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में दिवाली को दर्ज किया गया।
इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल, संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 194 सदस्य देशों के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और यूनेस्को के वैश्विक नेटवर्क के प्रतिनिधियों भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य स्थल लाल किला रहा। यहां विदेशी मेहमान और देश के बड़े अधिकारियों ने दीप जलाए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक कला का प्रदर्शन हुआ। वहीं दिल्ली सरकार ने राजधानी को दिवाली की तरह सजाया है। पूरे शहर में दिवाली जैसा माहौल लग रहा है।
Diwali UNESCO cultural heritage list : दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा
इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा बताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए इस पर को रेखांकित किया है। इसके अलावा विभिन्ने नेताओं ने इस मौके को देश के लिए बहुत ही खास बताया है।
Diwali UNESCO cultural heritage list :15 अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल
वहीं भारत देश के पर्व पहले भी UNESCO की सूची में शामिल हैं। कुल 15 अमूर्त विश्व धरोहर ऐसी हैं, जिनको UNESCO की सूची में स्थान मिला है। इनमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छाऊ नृत्य, वेद पठन, रामलीला, लद्दाख में बौद्ध मठ, योग व कुंभ मेला भी शामिल हैं। अब इसमें दिवाली का नाम भी जुड़ गया है। इसके लिए विशेष सत्र 8 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।










