February 22 Weather : उत्तर भारत में मौसम सामान्य, दक्षिण में बारिश का अलर्ट
पहाड़ों तक सिमट रही ठंड, दिन में सामान्य से अधिक हो रहा तापमान
February 22 Weather : फरवरी महीने का अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है और ऐसे में उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपना रूप गर्मी के रूप में दिखाने लगा है। 22 फरवरी को देश भर में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। जहां उत्तर भारत में ठंड पहाड़ों तक सिमट रही है, वहीं उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट दिया है। इसके चलते केरल व तामिलनाडु जैसे राज्यो में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि देश के पूर्वी हिस्सों में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 22 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ तो सक्रिय हो रहा है, लेेकिन इसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड के कुछ क्षेत्राें में ही देिखेगा। हालांकि मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। क्योंकि बारिश के साथ आंधी-तूफान भी आएंगे। आइए जानते हैं देश भर मौसम का हाल।
उत्तर भारत की बात की जाए तो अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहे हैं। सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा है, लेकिन धूप निकलने के साथ ही तापमान बढ़ने लगता है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने की विदाई भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के साथ होगी।
दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ रहा तापमान
दिल्ली एनसीआर में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि अन्य एनसीआर में भी 28-30 डिग्री के बीच ही दर्ज किया जा रहा है। गर्मी का असर आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता पर भी दिख सकता है। हालांकि अभी तक स्थिति सामान्य ही चल रही है। साथ लगते उत्तर प्रदेश में भी मौसम गर्म रहेगा।
राजस्थान के बाडमेर में तापमान 33 के पार
वहीं राजस्थान में गर्मी का असर शुरू हो गया है। शनिवार 21 फरवरी को राजस्थान के बाडमेर में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी इसके पास ही रहा। मौसम केंद्र की जानकारी के अनुसार बाड़मेर में 33.4 डिग्री, जालोर में 31.2, फलोदी में 31.4 डिग्री, जोधपुर में 31 डिग्री तापमान रहा। यदि न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो फतेहपुर सीकर में सबसे कम 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि की भविष्यवाणी मौसम विभाग द्वारा की गई है।
दक्षिण भारत में 5 दिन बारिश
मौसम में सबसे बड़ा बदलाव दक्षिण भारतीय राज्यों केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक के साथ अंडेमान और निकोबार द्वीप समूह में रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में 5 दिन बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलवृष्टि भी हो सकती है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन भी तैयारी की रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है और इसके लिए प्रशासन कार्रवाई भी का रहा है।
एचएयू की सलाह फसलों में करें उचित सिंचाई
लगातार मौसम में गर्मी बढ़ने से अब फसलों पर भी असर दिखने लगा है। ऐसे में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञों ने कहा है कि किसान अपनी गेहूं व सब्जियों की फसलों पर उचित सिंचाई की व्यवस्था रखें। विशेषकर सब्जियों की जो फसल अभी लगाई गई हैं, उनमें नमी बना कर रखें। सिंचाई अधिक गहरी नहीं करें। साथ ही फसलों पर आ रहे कीट व बदलावों पर नजर रखें। इसके लिए नजदीकी कृषि विकास अधिकारी से सलाह लें।










