Get Rid Mosquitoes : मच्छर कर रहे हैं परेशान तो अपनाए यह घरेलु उपाय, तुरंत मिलेगी राहत जहरीले धुएं से भी छुटकारा
घर में प्रयोग होने वाले सामान से ही बना सकते हैं असरदार दवा, आजमा कर देखें
Get Rid Mosquitoes : सर्दी का मौसम समाप्त होने के साथ ही मच्छर दस्तक देने लगे हैं। जहां एक ओर मच्छर काट कर लोगों को बीमार करते हैं, वहीं मंच्छरों की भिनभिनहाट काफी परेशान भी करती है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का कारण भी मच्छर बनते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसका प्रभाव खास नहीं रहता। ऐसे में लोग महंगे मच्छर भगवाने वाले रशासनों का प्रयोग करते हैं। इसका धुआं व गंध मच्छरों को तो भगा देती है, लेकिन स्वास्थ्य पर गंभीर असर आते हैं।
ऐसे में आपक घर पर ही ऐसे उपाय कर सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक नहीं हैं और खर्च भी अधिक नहीं होगा। इससे मच्छर भी आसानी से भाग जाएंगे। हालांकि बाजार में कई प्रकार के कॉइल्स, अगरबत्ती और लिक्विड मिलते हैं। एथ्रिन और फॉस्फीन जैसे हानिकारक रसायन पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे बचने के लिए घरेलु उपाय बड़े ही काम के हैं।
गंध से भगाए मच्छर, पाएं राहत
प्राकृतिक तेल और गंध मच्छरों को भगाने का कारगर तरीका है। क्योंकि इनकी गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती और यह भाग जाते हैं। इसके लिए नीम का तेल और नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। नीम की बात की जाए तो यह प्राकृतिक तौर पर कीटनाशक के रूप में काम करता है। इसके लिए घर में नुस्खा तैयार किया जा सकता है। वहीं यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला कर शरीर पर लगाया जाए। ऐसा करने से 8 से 10 घंटे तक मच्छर पास नहीं आएंगे।
नीलगिरी और नींबू का तेल
इस प्रकार की खासियत नीलगिरी और नींबू के तेल के नुस्खे में भी है। यह मिश्रण रासायनिक मच्छर भगाने वाले उत्पादों की तरह ही काम करता है। इसके लिए नीलगिरी और नींबू के तेल का मिश्रण बना कर लोशन की तरह शरीर पर प्रयोग किया जा सकता है। इसका प्रयोग करने से मच्छर काटना तो दूर पास तक नहीं फटकेंगे। इसके अलावा लैवेंडर का तेल कमरे में स्प्रे किया जा सकता है।
हालांकि यह स्प्रे कमरे में खुशबू करेगा और मच्छरों को पास नहीं आने देगा।
लहसून भी रामबाण इलाज
मच्छरों को भगाने में हर घर की रसोई में भी ऐसा नुस्खा है, जो मच्छरों से पूरी तरह छुटकारा दिलवा सकता है। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है लहसून का। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को अच्छी तरह से पीसकर पानी में उबालें। इसके बाद जो पानी बचेगा, इसका प्रयोग स्प्रे बोतल में डाल कर किया जा सकता है।
इस पानी को घर के कोनों के साथ-साथ पर्दों छिड़कने से मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे। इसके अलावा सरसों के तेल और आजवाइन से भी खास नुस्खा बनाया जा सकता है। घर में रखे गत्ते के टुकड़ों पर सरसों के तेल डाल कर इस पर अजवाइन का पाउडर छिड़कें और घर में छत के पास टांग दें। इससे निकलने वाली गंध मच्छरों को भगा देगी।
पानी भर रहा है तो प्राकृतिक रूप से करें इलाज
कई बार घर के पास पानी भर जाता है। हम इस पानी को निकाल नहीं सकते। ऐसे में कुछ घरेलु उपाय कर मच्छरों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें कॉफी पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है। इससे मच्छर के अंडों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाएगी और यह नष्ट हो जाएंगे। इसके अलावा मच्छर के लार्वा को नष्ट करने के लिए तुलसी के पत्तों का सहारा लिया जा सकता है।
इससे निकलने वाली गंध भी मच्छरों को भगाती है। घर में गेंदे के पौधे लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं। प्रभावी परिणाम के लिए लेमनग्रास का प्रयोग किया जा सकता है। क्योंकि कई प्रकार की मच्छर भगवाने वाली क्रीम में भी इसी का प्रयोग होता है। लेमनग्राम में सिट्रोनेला तेल पाया जाता है। यह मच्छर भगाने में बहुत ही असरदार है।










