Henil Patel : कौन हैं स्विंग स्टार हेनिल पटेल?
अंडर -19 विश्व कप में तहलका मचाने वाले तूफानी गेंदबाज की हो रही हर ओर चर्चा
Henil Patel : आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की शुरूआत से ही भारत टीम ने अपने जूनियर खिलाड़ियाें का दम दिखाना शुरू कर दिया है। पहले दिन 15 जनवरी को ही भारतीय टीम ने दिखा दिया दिया यह टीम यूं की 5 बार की चैंपियन नहीं है। पहले मैच में विेजेता भारतीय टीम का की भिड़ंत यूएसए से हो रहा है।
इस मैच का पहला फैसला यह रहा कि भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया। यही भारतीय टीम के लिए अच्छा फैसला रहा। इसमें हेनिल पटेल ने जिस प्रकार कमाल की गेंदबाजी की है। इसने यूएसए की पूरी टीम को महज 35.2 ओवर में समेटते हुए 107 रन पर वापस भेज दिया।
जहां इस पहले मैच में यूएसए की पारी की चर्चा हो रही है। इससे अधिक चर्चा हो रही है भारतीय गेंदबाज हेनिल पटेल के प्रदेर्शन की। हेलिन ने धुआंधार गेंदबाजी करते हुए यूएसए की टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने यूएसए की टीम को एक के बाद एक ऐसे झटके दिए कि टीम ढेर हो गई। इसके साथ ही हेनिल ने पहले ही मैच में 5 विकेट झटक कर अपनी तूफानी शुरूआत कर दी है।
हेनिल ने इस मैच में कुल 7 ओवर गेंदबाजी की है। उनका प्रदर्शन काफी किफायती रहा। हेलिन ने 2.30 की इकोनामी से 16 रन देकर 5 विकेट झटक कर सभी का ध्यान अपनी ओर कर लिया है। इससे पहले भी हेनिल पटेल लोगों की नजर में आ चुके हैं। पिछले साल हुए अंडर-19 एशिया कप में भी अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। तब उन्होंने4 मुकाबले खेलते हुए 5 सफलताएं प्राप्त की थी। इसमें उनकी औसत 29.80 की रही।

Henil Patel : खुद की विशेषता को पहचान रहे पटेल
अंडर 19 विश्व कप मुकाबले में 5 विकेट लेने के बाद हेनिल ने अपनी तैयारी के बारे में बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने विकेट का जायजा लिया है। 4-5 मीटर की लेंथ पर अच्छी स्विंग मिलने का अंजदाजा हो गया। इसलिए उसी पर फोकस करते हुए गेंदबाजी की। उन्होंने बताया कि स्विंग और बाउंस वाली पिच उनको काफी पसंद हैं। साथ ही उनकी तैयारियां भी अच्छी चली हुई है। वे लगातार कोचों से बात कर खुद को सुधारने के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में उन सभी का योगदान शानदार रहा है। कोचों के अनुभव का लाभ उनको मिला है।
Henil Patel : जाने हेनिल पटेल के बारे में
अपने पहले ही मैच में हेनिल ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया उसकी चर्चा हर क्रिकेट प्रेमी उनकी तारीफ कर रहा है। हेनिल ने अपना पहला विकेट अमरिंदर गिल के रूप में लिया। इसके बाद वे रूके ही नहीं। हेनिल ने एक के बाद एक झटका देते हुए, अर्जुन महेश, कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, सबरीश प्रसाद और ऋषभ शिम्पी का विकेट भी झटक लिया। इसके बाद से ही हेनिल की चर्चा काफी अधिक हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
Henil Patel : उभरते गेंदबाज हैँ हेनिल
हेनिल पटेल गुजरात से आते हैं ओर उन्होंने दिखा दिया है कि वे उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं। पटेल का जन्म 28 फरवरी 2007 को गुजरात के वलसाड में हुआ है। अभी वे 18 साल के हैं और इस उम्र में ही वे स्विंग स्टार बन गए हैं। हेनिल ने जो कर दिखाया है, उसके लिए ही उनको जाना जाता है। यानी अपनी गेंदबाजी में सटीक लाइन और लेंथ के बनाए रखते हैं। हेनिल ने दोनों तरफ गेंद को स्विंग करा कर यह साबित कर दिया कि उन्हें इसमें महारत भी हासिल है। उनके इस प्रदर्शन ने दिखा दिया है कि जल्द ही वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं।










