Real Madrid loses : दुनिया के दिग्गज फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड को मिली हार

कोच बोले जीवन में एक बात सीखी है, असफलता ही सफलता की सीढ़ी है

Real Madrid loses : बुधवार 14 जनवरी को रियल मैड्रिड और स्पेनिश फुटबॉल टीम अल्बासेटे के बीच हुए मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर लगी हुई थी। अल्बासेटे ने बुधवार को कोपा डेल रे में फुटबाल की दुनिया में इतिहास रचते हुए अपनी नई पहचान बनाई है।क्योंकि इस टीम ने प्रतियोगिता में वर्षों का सबसे बड़ा उलटफेर किया है।

इस उल्टफेर में रियल मैड्रिड की टीम 3-2 से हार गई। इसके साथ ही दिग्गज फुटबाल टीम टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई है। इसके कारण यह मैच इतिहास में दर्ज हो गया। क्योंकि स्पेनिश द्वितीय श्रेणी में खेलने वाली टीम ने ऐसी जीत पाई है, जो संभव नहीं लग रही थी। कोपा डेल रे के 16वें राउंड में यह मुकाबला अल्बासेटे और रियल मैड्रिड के बीच खेला गया।

अल्बासेट का अलगा मैच अब रविवार 18 जनवरी 2026 को स्पेन के अल्बासेते स्थित कार्लोस बेलमोंटे स्टेडियम में होगा। 17524 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम बहुत ही एतिहासिक है। यहां होने वाली प्रतियोगिता महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि यह अल्बासेटे का घरेलू मैदान है, इसमें टीम नियमित अभ्यास करती है। साथ ही यहां टीम के प्रशंसकों की संख्या भी पर्याप्त रहेगी, जो मनोबल बढ़ाएगी।

वहीं बुधवार को हुए मैच में मैड्रिड को दर्दनाक हार मिली थी। इसके बाद रियल मैड्रिड के कोच ने आत्म-आलोचना करते हुए भविष्य की संभावनाओं पर विश्वास जताया है। साथ ही उन्होंने हार के लिए अपनी जिम्मेदारी लेते हुए इसको स्वीकार किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि आगामी मैचों तैयारी पर जोर दिया।

रियल मैड्रिड टीम को मिली हाल के बाद टीम के कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने कहा है कि एक बात सीखी है, असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह एक शुरुआती बिंदु है। यहां सुधार की बहुत संभावना भी हैं। कोच अल्वारो अर्बेलोआ इस मैच के बाद कोपा डेल रे में प्रथम टीम के कोच के रूप में स्थापित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अर्बेलोआ ने इस हार पर खुले तौर पर अपना पक्ष रखा है। क्योंकि उन्होंने कहा है कि हार अंत का संकेत नहीं देती, बल्कि सफलता की ओर ले जा सकती है।

Real Madrid loses : कोच बाले मैं हार से नहीं डरता

इस मौच के बाद अल्वारो अर्बेलोआ ने कहा कि मैं हार से नहीं डरता। इस हार को जो लोग असफलता कहना चाहता है, उसको वे अच्छी तरह समझ रहे हैं। कोच ने कहा कि उन्होंने जीवन में सीखा है कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। इसलिए जीत और हार एक-दूसरे के विपरीत नहीं हैं। साथ ही अर्बेलोआ ने यह कह कर अपने इरादे साफ कर दिए कि मुश्किल पलों का सामना करने से टीमें मजबूत होती हैं।

Real Madrid loses : टीम को लेकर कही यह बात

अल्बासेटे से मिली हार के बाद कोच अर्बेलोआ ने कहा कि उनकी टीम बेहतरीन थी। उन्होंने कहा कि टीम सही को लेकर उन्हें पूरा यकनी था। साथ ही कहा कि नका अब भी ऐसा ही मानना है। उन्होंने जो टीम मैदान में उतारी और जो खिलाड़ी एक्ट्रा में रहे सभी बेहतरीन टीम थी। यह टीम असाधारण रही। टीम में ऐसे फुटबॉलर हैं, जो खेल का रुख बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button