HSSC CET : हरियाणा में भर्तियां शुरू, ग्रुप सी के लिए 2 फरवरी से आवेदन, सर्टिफिकेट की तारीखें निर्धारित

HSSC CET Bharti : हरियाणा में HSSC ने भर्तियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। ग्रुप C के लिए 2 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। हालांकि आवेदन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और 15 फरवरी की रात 12 बजे तक का समय अभ्यर्थियों को दिया गया है। जिन युवाओं ने कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) क्लीयर किया हुआ है, वहीं आवेदन कर पाएंगे।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ग्रुप-C पदों के लिए CET फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in से ही ऑनलाइन करना होगा। ऑफलाइन या दूसरे किस भी मोड में आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

HSSC CET Update : सभी सर्टिफिकेट की तारीखें की निर्धारित

HSSC के चेयरमैन और आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में स्पष्ट कहा गया है कि बीसीए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सहायक प्रमाण-पत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद तथा आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना अनिवार्य होगा। वहीं DSC, ODC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रमाण-पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद का जारी होना चाहिए। ईएसएम (पूर्व सैनिक) वर्ग के परिवारजनों के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र 3 फरवरी 2025 या उसके बाद जारी/नवीनीकृत होना जरूरी है।

HSSC CET Recruitment begins in Haryana, applications for Group C from February 2, certificate dates fixed
HSSC CET Recruitment begins in Haryana, applications for Group C from February 2, certificate dates fixed

HSSC CET Update : जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके, वह दोबारा करें

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09/2024 एवं 11-2024 के तहत जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें भी इसके लिए अब नए सिरे से दोबारा नया आवेदन करना होगा। चूंकि किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा, लिहाजा ये अभ्यार्थी भी आवेदन कर लें।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button