10 January Weather : ठंड के साथ लौटी धुंध, हरियाणा में बढ़ी लोगों की मुशकिलें

यूपी में कोहरे से कुछ राहत, फसलों के लिए अच्छा हुआ मौसम, साथ में ओलावृष्टि की चिंता

10 January Weather : फिलहाल सर्दी अपने चरम है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही हरियाणा के कई हिस्सों में लोगों सूखी ठंड से राहत मिली और धुंध लौट आई। यह मौसम इस समय फसलों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। वहीं साथ लगते पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मौसम इसका उलट है। उत्तर प्रदेश में धुंध छंट रही और यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। यहां तक कि कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

इस समय उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो मैदानी क्षेत्र कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित तमाम एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त ठंड का प्रकोप है। एक सप्ताह तक धुंध से राहत लेकिन भयंकर ठंड का सामना हिरयाणा के लोगों ने किया है। अब ठंड के साथ कोहरा फिर से लौटने लगा है। वहीं उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्से पहले से ही कोहरे की चपेट में हैं। साथ ही कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर और बर्फबारी जारी है।

10 January Weather : कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बढ़ी शीतलहर

देश के उत्तरी क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी में कुछ कमी आई है, लेकिन जबरदस्त शीतलहर चल रही है। कश्मीर घाटी में अधिकतर क्षत्र जबरदस्त ठंड से कांप रहे हैं। साथ ही राजधानी श्रीनगर का तापमान 4°C तक पहुंच गया। वहीं गुलमर्ग और पहलगाम में कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद बेहद ठंडी बर्फीली हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

साथ ही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ मनाली और लाहौल-स्पीति में भी ठंड का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। दोनों ही राज्यों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला गिर रहा है। इसके कारण सड़काें पर फिसलन बढ़ रही और इससे सैलानियों परेशानी हो रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है कि विशेषकर पर्यटक रात के सयम में सफर नहीं करें।

10 January Weather : दिल्ली एनसीआर में भयंकर ठंड

देश की राजधानी दिल्ली और इसके साथ लगते एनसीआर में भी भयंकर ठंड चल रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है। पालम और सफदरजंग हवाई अड्डों पर विजिबिलिटी कम रहने से हवाई यात्रा पर इसका असर पड़ा है। दिल्ली के बाहरी इलाकों में ठंड के साथ धुंध होने से लोगों को परशानी हुई।

10 January Weather : ठंड के साथ लौटी धुंध, हरियाणा में बढ़ी लोगों की मुशकिलें
ठंड के साथ लौटी धुंध, हरियाणा में बढ़ी लोगों की मुशकिलें

10 January Weather : हरियाणा – पंजाब में सर्दी का सितम

दिल्ली के साथ लगते राज्य हरियाणा और पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सर्दी सातवें आसमान पर है। पिछले कुछ दिन से यहां कोहरे से राहत थी, लेकिन 10 जनवरी से फिर कोहरे ने हल्की दस्तक दी है। हालांकि कोहरा हल्का रहने से अलसुबह अधिक परेशानी नहीं हुई, लेकिन सुबह सुबह 7 बजे के आसपास कोहरा अधिक बढ़ गया। इससे दृश्यता 25 मीटर के आसपास रही। ऐसे में सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि सर्दी के साथ धुंध होने से फसलों के लिए अच्छा है। विशेषकर गेहूं की फसल पर अच्छा असर पड़ेगा।

10 January Weather : उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में शीतलहर

दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश में भी भयंकर ठंड जारी है। लखनऊ सहित करीब 30 जिलों में शीतलहर की चपेट में हैं। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में ठंडी हवाओं ने लोगों को बेहाल किया है। तापमान सामान्य से कम चल रहा है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है और इससे शाम को देर तक लोग काम कर पा रहे हैं।

10 January Weather : बदलेगा मौसम

भयंकर ठंड के बीच मौसम विभाग ने मौसम बदलने का पूर्वानुमान दिया है। इसके तहत उत्तर देश के 17 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसे में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे ठंड और अधिक बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button