Lizard and cockroach: घर में छिपकली और कॉकरोच की छुट्टी कर देगा यह घरेलू नुस्खा
पौछा लगाते समय पानी में डाल लें यह घरेलू चीजें, परिणाम देख कर हो जाएंगे हैरान
Lizard and cockroach : घरों में कितनी ही साफ सफाई रखें, लेकिन कॉकरोच और छिपकली आ ही जाते हैं। इससे जहां घर में असुरक्षा रहती है, वहीं इससे गंदगी भी रहती है। यह घर के लोगों बीमार करने के लिए बहुत बड़ा कारक होता है। हालांकि मार्केट में कई प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें कीटनाशक होते हैं। इससे छिपकली और कॉकरोच तो भाग जाते हैं, लेकिन घर जहर का प्रभाव रहता है।
ऐसे में घर में ही ऐसा उपाय किया जा सकता है, जो न सिर्फ कॉकरोच और छिपकलियों को भगा देगा, बल्कि यह पूरी तरह सुरक्षित भी होगा। घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं आता। इसके अलावा यह उपाय करने के लिए कोई बाहरी सामग्री की भी जरूरत नहीं होती। क्योंकि इसमें प्रयोग होने वाली सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं।
कैमिकल से बच कर रहें
कई बार विज्ञापनों में घरों से कीड़े भगाने के लिए अनेक उपाय दिए जाते हैं। इनमें कैमिकल मौजूद होते हैं। जब हम घर में इनका प्रयोग करते हैं तो सांस व हवा के साथ यह सीधे हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा खाने की सामग्री में भी इनके मिलने का खतरा रहता है।
ऐसे में हमेशा नेचुरल चीजों का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। इससे बचने के लिए घरेलू सामग्री मिला कर इसके पानी से घर में पौछा लगाया जा सकता है। यह पौछा ही छिपकलियों और कॉकरोचों से भी छुटकारा दिलवा देगा। इसके लिए नींबू का रस भी प्रयोग किया जा सकता है।
क्योंकि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। इसकी तेज खुशबू से छिपकलियां और कॉकरोच भाग जाते हैं। यह इनको पसंद नहीं है। ऐसे में प्राकृतिक तरीके से इनकों भगाने के लिए पानी में दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिला कर इससे पौछा लगाएं।
पुदीने का तेल :
दूसरी प्रकाकृतिक तरीका है पुदीने का तेल। यह भी अपनी गंध के लिए इन जीवों को भगाने का काम करता है। ऐसे में इसको प्राकृतिक रिपेलेंट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। क्योंकि इसमें निकलने वाली गंध छिपकली और कॉकरोच को बेचैन कर देती है। पौछा लगाते समय इसकी महज 8 से 10 बूंदें डाल कर आसानी से छिपकली व कॉकरोच के साथ अन्य कीड़ों को भी भगाया जा सकता है।
कपूर व आजवाइन का करें प्रयोग :
कीड़ों को प्राकृतिक तरीके से भगाने के लिए कपूर का भी प्रयोग आसान विधि है। क्योंकि इसकी गंध से भी कीटों को भगाया जा सकता है। इसको भी पौछा लगाते समय पानी में घोल कर प्रयोग किया जा सकता है। इससे घर में भी फ्रेश खुशबु रहती है।
साथ ही मच्छर व मक्खियों को भी यह रोकता है। इसके अलावा आजवाइन का भी प्रयोग किया जा सकता है। कपूरी की तरह ही अजवाइन की गंध छिपकली और कॉकरोच को भगा देती है। इसको प्रयोग करने के लिए एक टेबल स्पून आजवाइन को उबाल कर इसका पानी पौछे में प्रयोग करें। यह भी घर में अच्छी खुशबू देगा।
नीम का तेल और सिरका :
नीम प्राकृतिक रूप से कीट-प्रतिरोधक ही होता है। इससे कीटों को मारा या भगाया जा सकता है। ऐसे में पौछा लगाते समय नीम के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिला लें। इससे कई प्रकार के अन्य कीड़े भी भाग जाएंगे। इसके अलावा घर में ही मिलने वाला सिरका भी प्रयोग किया जा सकता है। क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसमें कीटों को तेज गंध आती है और यह भाग जाते हैं। पौछा लगाते समय सिरका का आधा कप पानी में डाल कर प्रयोग किया जा सकता है।










