Mangla Scheme 2025 : 21 लाख पशुओं का होगा फ्री में बीमा, रजिस्ट्रेशन शुरू, उठाएं लाभ

Mangla Scheme 2025 : पशु पालन करने वाले किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए मंगला पशु बीमा योजना (Mangla Animal Insurance Scheme 2025) शुरू हो गई है। इसके तहत प्रदेश भर में करीब 21 लाख पशुओं को निःशुल्क बीमा का फायदा मिलेगा, जिससे पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही पशुधन संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा।

राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है और इसके तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक रेवेन्यू गांव में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पशुओं का रजिस्ट्रेशन और बीमा किया जाएगा। बीमा करवाने के पश्चात यदि किसी वजह से पशु की मौत होती है, तो पशुपालक को 40 हजार रुपये तक का मुआवजा मिलेगा, जिससे पशुपालक को आर्थिक रुप से मजबूत आर्थिक सहयोग मिल सकें।

Mangla Scheme 2025 : कितने पशुओं का करवा सकते हैं बीमा ?

पाठकों को बता दें कि इस योजना (Mangla Scheme 2025) में भैंस, गाय, भेड़, बकरी और ऊंट जैसी विभिन्न श्रेणियों के पशुओं का बीमा शामिल है। एक जन आधार पर दो भैंस या दो गायों का बीमा कराया जा सकेगा, जबकि एक जन आधार पर एक भैंस और दस भेड़/बकरियों का बीमा भी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, ऊंटों का भी बीमा करवाना संभव होगा।

Mangla Scheme 2025 rajasthan government registration full process
Mangla Scheme 2025 rajasthan government registration full process

दरअसल यह योजना पशुपालकों के हित को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पशु मृत्यु पर पहले कोई आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं थी, जिससे पशुपालक गंभीर वित्तीय संकट का सामना करते थे। अब इस योजना के लागू होने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी और राजस्थान में पशुधन सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री के अनुसार मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत अपने पशुधन का बीमा कराने वाले इच्छुक जनाधार कार्ड धाकर पशुपालक अपना ऑनलाइन पंजीकरण मोबाइल एप MMPBY https://mmpby.rajasthan.gov.in/ पोर्टल पर आप स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से कर सकते हैं।

इसके बाद पशुधन बीमा के लिए निर्धारित संख्या से अधिक पशुपालकों का पंजीकरण होने की स्थिति में नियत तिथि तक ऑनलाइन पंजीकृत पशुपालकों की लॉटरी निकाली जाकर चयन किया जायेगा। योजना के तहत लॉटरी में चयनित पात्र एवं योग्य पशुपालकों को पशुधन का बीमा ही किया जा सकेगा।

Mangla Scheme 2025 : मंगला पशु बीमा योजना का मकसद

  • प्रदेश के पशुपालकों के अमूल्य पशुधन का निःशुल्क बीमा कर पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करवाना।
  • प्रथमतः 5-5 लाख दुधारू गाय/भैंस, 5-5 लाख भेड़ बकरी तथा 1 लाख उष्ट्र वंशीय पशु (ऊंट) का बीमाकर बीमा कवरेज प्रदान करवाना।
  •  बीमित पशु की मृत्यु हो जाने पर पशुपालकों को बीमा धन राशि का पुनर्भरण होने पर पशुपालक को वित्तीय हानि से बचाना तथा आर्थिक सम्बल उपलब्ध करवाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button