Border 2 Collection : बार्डर 2 ने तोड़ा सैयारा का रिकार्ड, रविवार को हुई जमकर कमाई
लोगों को पसंद आ रही वार ड्रामा फिल्म
Border 2 Collection : वार ड्रामा फिल्म बार्डर -2 रिलीज से लेकर अब तक लगातार लोगों को पसंद आ रही है। 8 फरवरी यानी रविवार को इस फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। सनी देओल की बार्डर -2 अब सैयारा को भी पछाड़ने लगी है। क्येांकि रविवार को फिल्म ने जमकर कमाई की है। यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। यानी बार्डर -2 से जमकर कमाई हो रही है।
बार्डर-2 फिल्म की बात की जाए तो इसमें स्टार अभिनेता सनी देओल स्टारर स्टार दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं।8 फरवरी रविवार इस फिल्म का तीसरा वीकेंड रहा। तीसरे वीकेंड पर भी बार्डर-2 की धमक कम नहीं हुई है। क्योंकि बार्डर -2 ने तीसरे वीकेंड पर खूब कमाई की है।
बॉर्डर 2 बॉक्स की ऑफिस पर कमाई
गौरतलब है कि यह फिल्म रिजली होने से पहले ही दर्शक इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसे में इसकी ओपनिंग ही 30 करोड़ रुपये से हुई थी। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद वहीं दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 70 करोड़ रुपये कमाए थे। बेशक इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार घटी, लेकिन इसके बावजूद तीसरे सप्ताह में यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में में शामिल होने में सफल रही है। वहीं एक दिन की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म की रविवार तक क की कुल कमाई 309.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि विश्व स्तरीय कमाई 400 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।
सैयारा ने कमाए थे 290 करोड़
इससे पहले बाॅक्स आफिस पर सुपर हिट रही फिल्म सैयारा ने तीसरे सप्ताह में घरेलू कमाई 290 करोड़ रुपये की दी थी। वहीं बार्डर-2 की कमाई 300 करोड़ से पार हो गई है। ऐसे में बार्डर-2 ने कमाई के मामले में सैयारा को पछाड़ दिया है। हालांकि पहले सप्ताह की बात की तो सैयारा ने 172 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें भी बार्डर-2 आगे रही है। हालांकि भारतीय सिनेमाघरों के आधार पर सैयारा की लाइफटाइम नेट कमाई 329.2 करोड़ रुपेय थी। हालांकि इस राशि तक पहुंचने में अभी बार्डर-2 को समय लगेगा। साथ ही जानकार यह भी मान रहे हैं कि इस आंकड़े तक बार्डर-2 पहुंच पाती है या नहीं, यह भी समय ही बताएगा।
वार ड्रामा फिल्म है बार्डर-2
बार्डर-2 फिल्म भी बार्डर की तरह ही एक वार ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी की पृष्ठभूमि 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध है। फिल्म में जो भारतीय सशस्त्र बलों – सेना, वायु सेना और नौसेना साथ बीएसएफ की भूमिका को भी दिखाया है। पिछली बार्डर की तरह ही इस में भी मुख्य भूमिका में सुपर स्टार सनी देओल हैं। हालांकि उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा का काम भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लगातार कमाई का रिकार्ड बना रही है।
मर्दानी की शुरूआत धीमी
वहीं बार्डन-2 के बाद रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की कमाई ढीली चल रही है। हालांकि जानकारों को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई कम रही। फिल्म की शुरूआत भी 4 करोड़ के साथ धीमी ही हुई थी। हालांकि यह कमाई अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर है। अब आने वाले दिनों में इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा, इस पर भी लोगों की नजर टिकी हुई हैं। हालांकि यह रानी मुखर्जी की मर्दानी का तीसरा अंक है। ऐसे में लोग इसकी ओर अधिक नहीं आ पा रहे हैं। फिर भी फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद अभी लगाई जा रही है।










