Maruti Suzuki New Car : टाटा पंच को टक्कर देने की तैयारी में मारुति नई माइल्ड-हाइब्रिड एसयूवी होगी लांच
अगले 2 साल में लांच होगी नई कार, ले सकती है मारुति ऑल्टो की जगह
Maruti Suzuki New Car : भारतीय बाजार में आए दिन नई कार अपनी धमक दे रही हैं। इसी कड़ी में देश की सबसे अधिक कार बेचने वाली कंपनी मारुति ने एक ओर नए सेग्मेंट में उतरने की योजना बनाई है। इसके तहत मारुति नई गाड़ी लांच करने जा रही है। यह गाड़ी टाटा की चर्चित कार पंच को टक्कर देने के लिए उतारी जा रही है। संभावना जताई जा रही है मारुति की यह नई कार ऑल्टो की जगह लेगी। अगले 2 साल में इसको लांच करने की तैयारी है। यह कार माइल्ड-हाइब्रिड होगी। यानी पेट्रोल के साथ-साथ इसमें बेटरी का विकल्प भी रहेगा। जिससे इसको इलेक्ट्रिक कार की तरह प्रयोग किया जा सकेगा।
हालांकि मारुति अपनी साधारण और सस्ती गाड़ियों के लिए जाना जाता है, ऐसे में इसकी आने वाली गाड़ी से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं। वहीं टाटा पंच के मुकाबले में नई गाड़ी उतारने की दिशा में बढ़ रहे यह कदम यूजर्स को आकर्षित कर रहा है। हालांकि इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। क्योंकि निर्माताओं द्वारा इस कार को 2 साल में लांच करने की योजना बनाई है। यह नई कार मारुति की सबसे छोटी कार मारूति 800 की जगह लेने वाली है। ऐसे में इसकी कीमत भी अपेक्षाकृत कम ही रहने की संभावना है।
शुरूआती मॉडल कारों में बड़े बदलाव की आहट
आजकल एसयूवी कारों की मांग काफी बढ़ रही है। हर यूजर हैचबैक की जगह एसयूवी स्टाइल कारों को अधिक पसंद कर रहे हैं। यह पसंद सिर्फ महंगी कारों में नहीं शुरूआती मॉडल में ही शुरू हो जाती है। इसके चलते ही अब मारुति जैसी कंपनी भी अपने शुरूआती सेग्मेंट में यह पहल कर रही है। क्योंकि मारुति लगातार एसयूवी सेग्मेंट में अपना प्रभाव बढ़ा रही है, ऐेसे में नई आने वाली कार एसयूवी सेग्मेंट में नया धमाका करने जा रही है।
हालांकि बाजार में मारूति की कारों की बाहार है और भारतीय सड़कों पर इन कारों का एकतरफा कब्जा है। ऐसे में अब मारूति दूसरी कंपनियों के शुरूआती माडल को चुनौती देने के लिए नई योजना के तहत अपनी नई कार की योजना बना रही है। इसको लांचिंग में करीब दो साल का समय लगना है। इसके बाद कार को ग्राहकों का कैसा रिस्पांस मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल छोटी कार यूजर्स को एसयूवी में नया विकल्प मिलने जा रहा है।
टाटा पंच के साथ मुकाबले में कीमत को लेकर असमंजस
मारुति की यह नई कार सीधे तौर पर टाटा पंच को टक्कर देने के लिए लाई जा रही है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि नई कार मारूति ऑल्टो की जगह लेगी। ऐसे में कीमत को लेकर काफी असमंजस है। क्योंकि टाटा पंच ने 2021 में लांच के बाद ऐंट्री-लेवल एसयूवी सेग्मेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई है। पंच अब आइस और ईवी दोनों विकल्पों में मिल रही है। वहीं टाटा द्वारा इस गाड़ी में काफी बेहतर फीचर भी दिए हैं। ऐसे में मारूति इसका मुकाबला कैसे करेगी, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि टाटा पंच(आइस) की कीमत 5.60 लाख से 10.50 लाख रुपये तक है। वहीं ईवी गाड़ी की कीमत 9.69 लाख से 12.59 लाख रुपये तक है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मारूति की नई गाड़ी की कीमत इससे काफी कम रहने वाली है।
इंजन में क्या मिल सका है बदलाव
मारूति और टाटा की गाड़ियों की बात करें तो काफी अंतर नहीं रहता है। इस गाड़ी में माना जा रहा है कि माइल्ड-हाइब्रिड- सीएनजी और सीबीजी और इलेक्ट्रिक (ईवी) ऑप्शन मिलने जा रहे हैं। यह इसको टाटा पंच से अलग बनाएगा। मारुति की नई कार में इसमें ऊंचा स्टांस, मिलेगा। इससे इसको एसयूवी जैसा लुक और मिलेगा। वहीं वर्तमान ऑल्टो के मुकाबले अधिक फीचर भी मिलने जा रहे हैं।










