Noida Airport Gets Security Clearance: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सिक्योरिटी क्लीयरेंस, जानें कब शुरू होंगी उड़ान
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कर चुके हैं मार्च में उद्घाटन की घोषणा
Noida Airport Gets Security Clearance : हवाई यात्रा के क्षेत्र में दिल्ली-एनसीआर में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह है नोएडा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट। क्योंकि इस एयरपोर्ट को सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिल गया है। हालांकि अभी सिक्योरिटी क्लीयरेंस शर्तों के साथ दिया गया है, लेकिन विभिन्न स्तर पर यहां काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही इसका उद्घाटन हो सकता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ स्वयं ही मार्च महीने में उद्घाटन होने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में बाहर से आने वाली फ्लाइट्स के लिए अब दिल्ली एनसीआर में सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
सिक्योरिटी क्लीयरेंस से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरो ड्रम लाइसेंस जारी होने का रास्ता भी साफ हो गया है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए वीरवार को शर्तों के साथ सिक्योरिटी क्लीयरेंस जारी किया गया है। अब संभावना जताई जा रही हैं कि एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने से पहले डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी। इसके बाद संभावना है कि नवरात्र में एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। हालांकि इससे पहले ब्यूरो द्वारा एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान को स्वीकृति दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान घोषणा की थी कि जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन मार्च महीने में हो जाएगा। इसके बाद यह सुरक्षा मंजूरी बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए जरूरी है कि इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयरो ड्रम लाइसेंस जारी हो जाए। इसके लिए सिक्योरिटी क्लीयरेंस भी जरूरी था। अब यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। क्योंकि सुरक्षा मंजूरी वीरवार को जारी हो गई है। ऐसे में अब एयरोड्रम लाइसेंस का रास्ता साफ हो गया। इस प्रक्रिया को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
लग सकता है 1 सप्ताह का समय
अधिकारियों का कहना है कि बीसीएएस द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पहले ही एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान को मंजूरी दी जा चुकी है। अब सिक्योरिटी क्लेरेंस भी मिल गई है। हालांकि एयरपोर्ट संचालन के लिए अभी कुछ शर्त रखी गई हैं। इनका पालन करना जरूरी है। ऐसे में डीजीसीए की टीम द्वारा अब 1 सप्ताह के अंदर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एयरोड्रम लाइसेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फिलहाल सिक्योरिटी क्लीयरेंस जारी होने से आगे की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। इससे यह भी साफ हो रहा है कि जल्द ही उद्घाटन हो सकता है।
एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान
नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के लिए एंटी हाइजेक कंटीजेंसी प्लान को मंजूरी मिल चुकी है। एयरपोर्ट के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। क्योंकि इसके तहत ऐसी सुरक्षा योजना तैयार करनी होती है, जो विमान के हाइजैक होने या बम की सूचना जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटा जाए। ऐसे में हवाई जहाज के यात्रियों से लेकर चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। इसके लिए विभिन्न विमानन कंपनियां, एयरपोर्ट के अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय आपदा प्रबंधन समिति के साथ मिल कर सरकार द्वारा योजना के समन्वय पर कार्रवाई की जाती है। इसके तहत विमान की निगरानी, यात्रियों की सुरक्षा, वार्ताकार और विशेष बलों की तैनाती को सुनिश्चित किया जाता है।
एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद भी लगेगा समय
ऐसा नहीं है कि एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के साथ ही हवाई जहाजों की उड़ान शुरू हो जाएंगी। यह स्वीकृति मिलने के बाद भी कई प्रकार की तैयारियां की जाती हैं। क्योंकि इसके बाद एयरलाइंस कंपनियों को सूचना दी जाएगी कि वे अपनी सेवा शुरू कर सकती हैं। इसके बाद ही कंपनियों द्वारा तैयारी की जाती हैं, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ान की योजना बना सकें। इसमें करीब 45 दिन का समय उद़्घाटना के बाद लग सकता है।










