Pakistan Super League : पाकिस्तान में खर्च बचाने के लिए खाली स्टेडियम में होंगे क्रिकेट लीग मुकाबले

अब छह नहीं सिर्फ दो स्थानों लाहौर और कराची में होंगे सभी मुकाबले

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगार 26 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। खर्च कटौती के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में ही होंगे।

क्योंकि बोर्ड ने फैसला लिया है कि दर्शकों की स्टेडियमों में एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं पहले इस लीग के लिए 6 स्थान निर्धारित किए थे, लेकिन अब 2 ही स्टेडियमों में मैच होंगे। इनमें लाहौर और कराची के स्टेडियम शामिल हें। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का कहना है कि यह फैसला प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा करने के उपरांत किया गया है।

इस बारे में चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि लोगों की आवाजाही सीमित रखी जाए। इसके चलते हजारों दर्शकों को स्टेडियम में लाना सही नहीं होगा। ऐसे में मैच के दौरान स्टेडियम खाली रहेंगे। इसके लिए फैसला लिया गया है।

इरान युद्ध का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान युद्ध के कारण विश्व भर में विशेष कर एशिया में तेल संकट की स्थिति बन रही है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण पाकिस्तान में इसका असर काफी अधिक देखा जा रहा है। क्योंकि कच्चे तेल के रेट काफी बढ़े हैं।

इससे पाकिस्तान को महंगा तेल पड़ रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी कीमतों के अनुसार पाकिस्तान की सरकार ने कीमतों में इजाफा नहीं किया है। ऐसे में सरकारी खजाने पर महंगे तेल का असर पड़ रहा है और सरकार खर्च में कटौती कर रही है।

पहले 6 जगहों पर करवाने थे मैच

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि सिर्फ लाहौर और कराची में ही मैच होंगे। हालांकि इससे पहले फैसला लिया था कि पाकिस्तार सुपर लीग यानी PSL के मैच 6 शहरों में करवाए जाएंगे। अब बनी स्थिति को देखते हुए सरकार ने योजना बनाई है कि यात्रा और संसाधनों पर कम खर्च किया जाए।

इसके चलते दो ही शहरों में मैच करवाने का फैसला लिया है। पहले लाहौर और कराची के अलावा फैसलाबाद, पेशावर और रावलपिंडी जैसे शहरों में भी मैच करवाए जाने थे। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लोगों से माफी भी मांगी है।

फ्रेंचाइजी को होगा नुकसान, बोर्ड करेगा भरपाई

अब सरकार ने फैसला लिया है कि सभी मैच खाली स्टेडियमों में होंगे। ऐसे में इसका असर फ्रेंचाइजी की कमाई पर भी पड़ेगा। क्योंकि दर्शकों के बिना होने वाले मैच से उनको नुकसान हो रहा है। पहले से बेचे गए टिकट का रिफंड भी 72 घंटे में करने का फैसला लिया गया है।

ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस नुकसान की भरपाई बोर्ड द्वारा की जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नकवी ने भी माना है कि फ्रेंचाइजी को टिकट से कमाई होती। यह आय काफी अहम होती है। ऐसे में बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस

लीग का होगा 11वां सीजन

26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां शुरू हो रहा है। इसका शुभारंभ लाहौर में शुरू होने जा रहा है। पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाना है। लीग में महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार पाकिस्तान के घरेलू खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ी भी खासी संख्या में भाग ले रहे हैं।

अब तक कौन कितनी बार जाती है लीग

अब की बात की जाए तो वर्ष 2016 से 2025 तक लीग मुकाबले काफी रोमांचक हुए हैं। हालांकि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है। अब सबसे अधिक लीग इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स ने 3-3 बार जीते हैं। हालांकि अन्य लीग कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी ने भी लीग का खिताब 1-1 बार जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button