Snowfall In Hills : पहाड़ों शुरू हुई बर्फबारी परिवार व दोस्तों के साथ इन स्थानों पर उठा सकते हैं लुत्फ
सर्दियों की पहली बर्फबारी से पर्यटन उद्योग को जगी उम्मीद
Snowfall In Hills : मैदानी क्षेत्रों में सर्दी अब बढ़ रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मैदानी क्षेत्रों में रहने वालों को हमेशा ही पहाड़ों की बर्फबारी में मस्ती करने का मन होता है। यदि आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ पहाड़ों के इन मनमोहक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो इन पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच सकते हैं। क्योंकि अभी तक यहां पर्यटकों की भीड़ शुरू नहीं हुई है, ऐसे में होटल से लेकर तमाम व्यवस्थाएं भी सुलभ मिल रही हैं।
ऐसे में आप भी अपने बजट के हिसाब से इस यात्रा को प्लान कर सकते हैं। कुछ स्थान तो दिल्ली से बेहद करीब हैं, जहां आसानी से पहुंच जा सकता है। सर्दी के मौसम में मैदानी इलाकों में रहने वालों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भी बर्फबारी का इंतजार रहता है।क्योंकि इस क्षेत्र में अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही निर्भर रहती है। ऐसे में बर्फबारी न सिर्फ एक मौसम है, यहां खुशहाली का दौर भी लेकर आती है। यह स्थान जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड में भी हैं।

यहां बर्फबारी के साथ-साथ क्रिसमस की भी तैयारियां हो रही हैं। ऐसे में यदि आप अभी से बुकिंग करते हैं तो अच्छे बजट में यहां क्रिसमस की रंगत भी देख पाएंगे। हालांकि लोग ऐसे ठंडे क्षेत्रों में गर्मियों में जाना पंसद करते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में पहाड़ों में घूमने का भी अपना ही मजा है। ऐसे स्थानों पर सर्दी के मौसम में बेहतर वातावरण के साथ-साथ बर्फबारी का नजारा भी आने वालों का मनमोह लेता है। हर किसी का मन होता है कि वे सर्दियों के मौसम में पहाड़ों की बर्फबारी देखे।
Snowfall In Hills : यह स्थान हो सकते हैं आपके लिए बेहतर
यूं तो लोग अपने-अपने मनपसंद क्षेत्रों में जाते हैं, लेकिन समय व बजट में इस सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए आपक अपने हिसाब से जगह का चुनाव कर समते हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सबसे ऊपर की सूची में आता है मनाली। हिमाचल का यह क्षेत्र साल भर पर्यटकों के लिए खुला रहता है। सर्दी के मौसम में भी यहां काफी पर्यटक आते हैं। यहां पर आसानी से बर्फबारी देखी जा सकती है। यदि आप लोग क्रिसमस पर आऊटिंग प्लान कर रहे हैं और लाइव स्नोफाल का लुत्फ उठाना चाहते हैं मनाली एक हो सकता है। मनाली हिमाचल प्रदेश की बेहद आकर्षक वादियों वाला क्षेत्र है। यहां दिल्ली से बस लेकर आसानी से पहुंच जा सकता है। वहीं मनाली से आगे जाने के लिए लोकल टैक्सी मिल जाती हैं। यहां भी कई प्रकार की एक्टिविटी की जा सकती हैं, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।

Snowfall In Hills : गुलमर्ग का रूख भी कर सकते हैं
यदि आप दूर-दूर तक बर्फ ही बर्फ देखना चाहते हैं तो जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग का रूख भी कर सकते हैं। इन दिनों गुलमर्ग में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है। साथ ही हसीन वादियों में आपके बिताए हुए पल यादगार रहेंगे। स्नोफाल के लिए गुलमर्ग बेहतर जगह मानी जाती है। यूं तो यहां पूरे सीजन बर्फबारी रहती है और आप अपनी सुविधा के अनुसार जा सकते हैं। गुलमर्ग जाने के लिए दिल्ली से जम्मू या कटरा तक ट्रेन ली जा सकती है। यहां से बस या टैक्सी से आप गुलमर्ग पहुंच सकते हैं। यदि आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो टैक्सी को ही प्राथमिकता दें।
Snowfall In Hills : उत्तराखंड का औली
इसी कड़ी में उत्तराखंड का औली भी एक स्थान हो सकता है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और औली में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में आप औली घूमने का भी विचार कर सकते हैं। यहां पर बर्फबारी के साथ-साथ कई प्रकार की अन्य गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पहुंचना भी बेहद आसान है। दिल्ली से औली पहुंचने की बात की जाए तो ऋषिकेष के रास्ते जाया जा सकता है। हरिद्वार व ऋषिकेष तक आसानी से दिल्ली व आसपास के सभी शहरों से बस मिल जाती है। सामान्य बस के साथ-साथ डिलक्स व वोल्वो स्लीपर बस की भी सुविधा रहती है। हरिद्वार से टैक्सी या बस लेकर आसानी से जोशीमठ तक जाया जा सकता है।यहां से आपको औली के लिए टैक्सी मिल सकती हैं।










