Best Data Plan : यह है जियो का बेस्ट रिजार्च प्लान, मिलता है प्रतिदिन 3GB डेटा
बेहतर इंटरनेट के साथ मिल रहे कई आफर
Best Data Plan : जब भी मोबाइल फोन का रिचार्ज खत्म होने को होता है, हम अपने आपरेटर द्वारा दिए जा रहे बेस्ट आफर ढूंढने लगते हैं। आजकल देश में लोग सर्वाधिक प्रयोग रिलायंस जियो नेटवर्क का कर रहे हैं। ऐसे में आइए आपको रिलायंस जियो का एक बेस्ट प्लान बताते हैं। यह प्लान विशेषकर उन लोगों के लिए खास रहने वाला है, जिनको इंटरनेट की अधिक जरूर पड़ती है। इस प्लान में जहां 3GB डेटा दिया जा रह है, वहीं इसकी स्पीड भी अच्छी रहेगी। साथ में कई ओर आफर भी जुड़ कर इस प्लान को बहुत ही विशेष बना रहे हैं।
हालांकि जो लोग सिर्फ कालिंग और डेटा के लिए मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं, उनको यह प्लान महंगा लग सकता है। क्योंकि 3GB डेली डेटा प्लान वाला यह प्लान 1799 रुपये का मिल रहा है। इसकी वैलिडटी भी महज 84 दिन की है। वहीं जो लोग इंटरनेट के साथ कालिंग और मनोरंजन से जुड़े रहते हैं, उनके लिए यह प्लान बहुत ही खास है। हालांकि 3GB डेली डेटा सेगमेंट में यह कंपनी का भी सबसे महंगा प्लान है।
5G डेटा स्पीड
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्लान में रिलायंस जियो द्वारा 5G डेटा स्पीड दी जा रही है। यह डेटा अनलिमिटेड रहेगा। इसके अलावा कई अन्य सब्सक्रिप्शन भी मिल रहे हैं। इनको मिलाकर यह प्लान बहुत ही खास बन रहा है। क्योंकि इसमें यूजर को 199 रुपये प्रति महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन का एक्सेस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल रहा है। यह प्लान भी आपको 84 दिन के लिए ही मिल रहा है। ऐसे में इसकी कीमत ही 3 महीने के हिसाब से करीब 600 रुपये हो जाती है।
Netflix के साथ जियो होटस्टार टीवी भी
इस प्लान के साथ जहां इनटरनेट की स्पीड और जीबी अधिक मिल रहे हैं, वहीं मनाेरंजन का भी फुल प्रूफ प्लान दिया जा रहा है। क्योंकि 3 महीने का JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन साथ मिल रहा है। इसको अलग से लेने पर 149 रुपये प्रति महीना चुकाने होते हैं। इसके अलावा फिर 597 रुपये का Netflix Basic प्लान हम हले ही बता चुके हैं। इस प्लान में Jio 35100 रुपये का Google Gemini प्लान भी दे रहा है। हालांकि यह 18 महीने का प्रो प्लान होगा और इस प्लान को 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स ही प्रयोग कर सकते हैं।
दूसरे प्लान से अलग
हालांकि जियो के 2 अन्य प्लान भी हैं, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है, लेकिन यह प्लान इनसे अलग है। रुपये 449 रुपये और 1199 रुपये वाले भी 3जीबी डेटा मिलता है। साथ ही इसमें Google Gemini AI प्रो सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। ऐसे में अब 3 प्लान इस प्रकार के आ गए हैं। इनमें से आप अपने लिए बेहतर का चुनाव कर सकते हैं।










