Store Winter Clothes : सहेज कर रखें सर्दियों के कपड़े, सही तरीके से रखेंगे तो अगली सर्दियों तक मिलेंगे फ्रेश

गर्म कपड़ों को संभाल कर रखने में अपनाए यह तरीके

Store Winter Clothes : अब सर्दियां खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में सर्दियों के कपड़ों को लोग अगले साल प्रयोग करने के लिए संभाल कर सुरक्षित तरीके से रख रहे हैं। गर्म कपड़े लंबे समय तक रखे रहेंगे, ऐसे में इनको उचित देखभाल की जरूरत होती है। इससे कपड़े अगले साल प्रयोग करने के लिए पूरी तरह से फ्रेश मिलेंगे। साथ ही उचित रखरखाव नहीं होने से जहां इनके रेशों को नुकसान पहुंच सकता है, वहीं फफूंद या कीड़े भी लग सकते हैं।

गर्म कपड़ों को सुरक्षित रखते हुए एक बात का जरूर ध्यान रखें कि यह नाजुक होने के साथ महंगे भी होते हैं। ऐसे में सर्दी के कपड़ों को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे कपड़ों को सही और सुरक्षित तरीके से नहीं रखने पर कई प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं। सबसे अधिक असर इन कपड़ों की चमक पर पड़ता है। इसका सीधा असर है कि नाजुक रेशे खराब हो गए हैं।

कपड़ों की छंटाई जरूरी

सर्दी के कपड़ों को सही प्रकार से रखने लिए जरूरी है कि इनक सही प्रकार से छंटाई की जाए। इसके आधार पर ही इनको धोने की प्रक्रिया तय होती है। क्योंकि पहने के बाद कपड़े में शरीर की गंध के साथ बाहरी धूल और प्रदूषण भी आता है। इसलिए पहले कपड़े की तासीर के अनुसार इसको धो लें। कई बार लोग सोचते हैं कि यह पकड़ा 1 या 2 बार ही बहना है। इसको धोने में झिझक करते हैं। कपड़े को धोना जरूरी है। बिना धोए कपड़े में फंगस लग सकती है। धुलाई के लिए भी पकड़े के लेबल को पढ़ लें। हर कपड़े पर Care Label लगा रहता है। इस पर जानकारी होती है कि कपड़े को Dry Clean Only करना है या धोना है।

पूरी तरह से सुखाना जरूरी

धुलाई या ड्राइक्लीन के बाद पकड़े को पूरी तरह सुखाना जरूरी है। कपड़े को रखने से पहले इसमें नमी नहीं होनी चाहिए। ऊनी या गर्म पकड़े में नमी रहने पर यह खराब हो सकता है। ऐसे में जब अगले साल सर्दियों में इसको प्रयोग के लिए निकालेंगे तो यह प्रयोग के लिए सही नहीं मिलेगा। साथ ही यह भी देख लें कि जिन कपड़ों को अगले साल के लिए रख रहे हैं, उनमें कोई कटा-फटा या धब्बा नहीं हो।
जिन कपड़ों को ड्राइक्लीन किया इसके बाद रखे नहीं थे, उनको लिंट रोलर या सॉफ्ट ब्रश से अच्छी प्रकार से धूल रहित कर लें।

कौन से हैं तह बनने या लटकाने वाले कपड़े

कपड़ों का भंडारण करने से पहले यह जरूर देख लें कि किन कपड़ों की तह बनानी है यानी फोल्ड करना है। साथ ही किन कपड़ों को लटकाना है। जैसे ऊनी स्वेटर, कार्डिगन जैसे पकड़ों को तह बना कर या Fold करके रखा जाना चाहिए। इनको हैंगर नहीं टांगना चाहिए। इससे कपड़ों में खींचाव होगा और यह कंधों से लटक जाएंगे। वहीं कोट और जैकेट जैसे कपड़ों को तह करने नहीं रखें। इसके लिए हैंगर का प्रयोग किया जाना चाहिए। हैगर भी देख लें कि इस पर जंग तो नहीं लगेगा। साथ ही हैंगर इसक वजन रोकने कल उपयुक्त हो।

कहां करें कपड़े स्टोर

इसके बार बात आती है कि कपड़ों को कहां स्टोर किया जाए। क्योंकि यही सबसे महत्वपूर्ण है। बेहतर तरीके से रखने के बाद भी यदि सही प्रकार से इनका स्टोर स्थान का चयन नहीं हुआ तो कपड़े खराब हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि पकड़ों को प्लास्टिक बैग्स में नहीं डालें। क्योंकि ऊनी कपड़ा प्राकृतिक फाइबर से बना होता है। ऐसे में इसको नियमित रूप से हवा मिलनी जरूरी है। वहीं प्लास्टिक बैग इसकी मनी को रोक लेगा और इसका रंग खराब हो सकता है। इसके लिए सूती कपड़े या ब्रीदवेबल से निर्मित बैग का प्रयोग किया जाना चाहिए। या किसी सूती कपड़े में कवर कर रख सकते हैं। हमेशा गत्ते के डिब्बों का प्रयोग करने से बचें। साथ ही सूखी और ठंडी जगह पर कपड़ों को रखें। सीधी धूप नहीं आए।

कीड़ों से सुरक्षा और ताजगी जरूरी

गर्म पकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए कीड़ों से बचाव जरूरी है। साथ ही यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि कपड़ों में ताजगी बनी रहे। इसके लिए फिनाइल की गोलियों (नेफथलीन बॉल्स ) का का प्रयोग किया जाता है। इसमें ध्यान रखें कि यह बाल कपड़ों से सीधे नहीं चिपकें। यह फाइबर को नुकसान कर सकती हैं। इसके अलावा मलमल के पड़ें में सूखी नीम की पत्तियों को बांध कर रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button