Toyota Rumion Base Variant e : मारुति आर्टिगा को टक्कर देने को तैयार टोयोटा रूमियन का नया सस्ता माडल

95000 रुपये सस्ता नया बेस वैरिएंट, मिलेगी 26Kmpl की माइलेज

Toyota Rumion Base Variant e : भारतीय बाजार में आए दिन नई कारों को लांच किया जा रहा है। इसके तहत ही टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा प्रसिद्ध कार MPV रूमियन के नए बेस वैरिएंट E को लांच किया गया है। गाड़ी का यह माडल 95 हजार रुपये सस्ता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.56 लाख रुपये रखी गई है। ऐसे में यह मॉडल अब मारुति की 7 सीटर कार आर्टिगा को टक्कर देगा।

बाजार के जानकारों का कहना है कि यह गाड़ी मारुति सुजुकी अर्टिगा के आधार पर 4 वेरिएंट्स में आएगी। इसमें E, S, G और V वैरिएंट शामिल हैं। यह नया E वैरिएंट है। इसको मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है। निर्माताओं द्वारा द्वारा किया जा रहा है कि यह कार भारतीय बाजार के हिसाब से काफी बेहतर माइलज वाली होगी। क्योंकि पेट्रोल में 20.52kmpl की माइलेज और CNG में 26.11km की माइलेज का दावा किया जा रहा है।

शानदार फीचर के साथ आई है कार

निर्माताओं ने इसक कार शानदार फीचर के साथ बाजार में उतारा है। क्योंकि इसके इंजन को स्मार्टफोन से स्टार्ट/स्टॉप करने की तकनीक दी गई है। इसके अलावा रूमियन गाड़ी को कंपनी द्वारा नए जमाने के हिसाब से स्मार्टफोन और स्मार्टवाच जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी के साथ दिया है। ऐसे में इस गाड़ी के यह फीचर यूजर्स को काफी पसंद आने वाले हैं। हालांकि टोयोटा द्वारा भारतीय बाजार में कई गाड़ियां पेश की जा रही हैं। इनमें MPV पोर्टफोलियो में ही इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाइक्रॉस और वेलफायर शामिल हैं। अब यह कार काफी अफोर्डेबल होने वाली है।

स्थानीय निर्माण मारुति से

अपनी कई कारों की तरह ही टोयोटा इस कार का निर्माण भी मारुति से ही करवा रही है। इसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। टोयोटा ने इस गाड़ी को सीधे तौर पर अर्टिगा की तुलना में पेश किया है। इसको आकर्षक बनाने के लिए फ्रंट ग्रिल दी गई है। ऐसे में आभास इनोवा क्रिस्टा जैसा दिखेगा। हनीकॉम्ब पैटर्न वाली यह ग्रिल क्रोम से घिरा रहेगा। इसके अलावा
ग्रिल के दोनों और इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप इसको आकर्षक बना रहे हैं।

वुड फिनिश्ड इंसर्ट्स

टोयोटा द्वारा इस कार को आकर्षक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन​​​​​​​ के साथ 60:40 स्प्लिट सीट दी गई हैं। ड्यूल-टोन बेज और ब्लैक इंटीरियर है, जिससे केबिन काफी स्पेशियस बनती है और इसका लुक लग्जरी होता है। हालांकि गाड़ी का डैशबोर्ड साधार है, लेकिन इसमें वुड-फिनिश्ड इंसर्ट्स दिए गए हैं। इस 7 सीटर कार में दूसरी पंक्ति की 60:40 स्प्लिट सीटें हैं। यह सीट स्लाइड और फोल्ड हाेने में सक्षम हैं। 7 सीटर कार होने के बावजूद 209 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है। हालांकि सीट को फोल्ड कर इसको 550 लीटर किया जा सकता है।

लग्जरी फील देने वाली सुविधाएं

कार में लग्जरी फील देने वाली कई सुविधाएं दी ई हैं। इसमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट है। वहीं ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी महत्वपूर्ण फीचर है। इसके अलावा कार की दूसरी पंक्ति की सीट के लिए AC वेंट्स के साथ फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें ऑडियो, ब्लूटूथ कंट्रोल मिल रहा है।

दमदार इंजन के साथ पेश की कार

यह कार कंपनी द्वारा दमदार इंजन के साथ पेश की गई है। पैट्रोल और सीएनजी वैरिंट में गाड़ी उपलब्ध है। सीएनजी पर इंजन 88hp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.11 kmpl की माइलेज का दावा किया जा रहा है। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में माइलेज 20.51kmpl तक रहेगा। हालांकि CNG वैरिएंट में 26.11km/kg का माइलेज क्लेम किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय बाजार में टोयोटा के विश्वास के साथ आर्टिगा को टक्कर देने के लिए यह गाड़ी पेश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button