VIP Number HR 88B 8888 : देश का सबसे महंगा कार नंबर हरियाणा में, 1.17 करोड़ में खरीदा

50 हजार से शुरू हुई थी नीलामी

VIP Number HR 88B 8888 : शौक सिर्फ खाने-पीने का ही नहीं होता, शौक किसी भी चीज का हो सकता है। यह वीआईपी मोबाइल नंबर से लेकर गाड़ी का वीआईपी नंबर भी हो सकता है। जी हां, वीआईपी कार नंबर के शौकीन एक व्यक्ति ने HR88B8888 नंबर के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए तक की बोली लगा दी और इसे खरीद लिया। ऑन द रिकार्ड अब ये देश का सबसे महंगा गाड़ी नंबर बन गया है।

हरियाणा में बुधवार को यानि 26 नवंबर को VIP और फैंसी नंबर की साप्ताहिक नीलामी चल रही थी। हालांकि वीआईपी नंबर लेने के लिए fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। इसमें HR 88B 8888 कार नंबर के लिए बोलीदाताओं ने 50 हजार से नीलामी शुरू की। इस नंबर के लिए 45 लोगों ने आवेदन कर नंबर खरीदने की इच्छा जताई थी।

हर मिनट यह बोली बढ़ती गई और शाम पांच बजे तक इस नंबर के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए तक देने के लिए व्यक्ति तैयार हो गया। इसके बाद किसी ने आगे बोली नहीं लगाई तो 1 करोड़ 17 लाख रुपए के साथ ही नंबर प्लेट ‘HR88B8888’ आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह पंजीकरण संख्या ‘HR22 W 2222’ के लिए 37.91 लाख रुपये की बोली लगी थी।

VIP Number HR 88B 8888: The country's most expensive car number was purchased in Haryana for ₹1.17 crore, with auction starting at ₹50,000.
VIP Number HR 88B 8888: The country’s most expensive car number was purchased in Haryana for ₹1.17 crore, with auction starting at ₹50,000.

क्यों खास है HR 88B 8888 नंबर

बता दें कि HR 88B 8888 एक खास वाहन नंबर या वीआईपी नंबर है, जिसे बोली लगाकर प्रीमियम पर खरीदा जाता है। इसमें HR हरियाणा का राज्य कोड है। 88 हरियाणा के उस विशिष्ट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) या ज़िले को दर्शाता है जहां वाहन पंजीकृत है।

B का उपयोग विशिष्ट RTO के अंतर्गत विकल सीरीज कोड को दर्शाने के लिए किया जाता है। इसके बाद 8888 वाहन को दी गई विशिष्ट, चार अंकों की पंजीकरण संख्या है। इसकी खासियत यह है कि यह HR के बाद के अगले सभी नंबर 88888888 दिखते हैं। बीच में जो अंग्रेजी का B अक्षर आता है, यह भी 8 की तरह ही लिखा दिखता है।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलती है नीलामी

हरियाणा में VIP या फैंसी नंबर प्लेटों की साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी होती है। इसमें शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे के बीच, बोली लगाने वाले अपनी पसंद के नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक परिणाम घोषित होने तक बोली लगाने का खेल शुरू होता है। यह नीलामी पूरी तरह से आधिकारिक fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button