peanut : रोज खाएं एक मुट्ठी मूंगफली

गरीबों का बादाम नहीं, सेहत का खजाना

Peanut :  सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में दिन की धूप हो, शाम को परिवार के साथ बैठ कर बातचीत हो। इस दौरान परिवार में मूंगफली ही शामिल रहती है। बातों-बातों में मूंगफली खाते रहते हैं। हालांकि इसको गरीबों का बादाम कहा जाता है, लेकिन यह शानदार वनस्पति गरीबों का बादाम नहीं, सेहत का खजाना होती है। मूंगफली में मांस से 1.5 गुना व अंडों से 2.5 गुना अधिक प्रोटीन होता है। है ना यह कमाल का सुपर फूड।

यूं तो मूंगफली भारत में भी कई राज्यों में उगाई जाती है, लेकिन राजस्थान व राजस्थान के साथ लगता हरियाणा राज्य का क्षेत्र उच्च गुणवता वाली मूंगफली के लिए जाना जाता है। (groundnut) लेकिन मूंगफली मूल रूप से भारत का पौधा नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो मूंगफली का मूल स्थान पश्चिमी गोलार्ध क्षेत्र है। हालांकि पूरी दुनिया में उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय स्थानों में पैदा होती है। माना जाता है कि यह पौधा दक्षिण अमेरिका में उभरा और इसके बाद दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई।

रोज खाएं एक मुट्ठी मूंगफली
रोज खाएं एक मुट्ठी मूंगफली

groundnut : यह हैं चमत्कारी गुण

मूंगफली में कई चमत्कारी गुण होते हैं। यह गुण इसमें पाए जाने वाले तत्वों के कारण हैं। जो इसको इतना विशेष बनाते हैं। मूंगफली पोषक तत्त्वों की खान मानी जाती है। यह सभी तत्व प्राकृतिक रूप से मिल रहे हैं। ऐसे में मूंगफली बहुत ही लाजवाब फूड है। प्रोटीन इसमें काफी होता है। (Peanut) दूसरे अन्य आहार से तुलना करें तो 100 ग्राम कच्ची मूंगफली 1 लीटर दूध जितना प्रोटीन देती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से ज्यादा पाई जाती है। वहीं यह मात्रा मांस, मछली व अंडों में करीब 10 प्रतिशत तक ही होती है। मूंगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में भी बहुत अच्छा काम करती है। 250 ग्राम भूनी मूंगफली में जितनी मात्रा में खनिज और विटामिन मिल जाते हैं, वह इतनी मात्रा में मांस खाने से नहीं मिल पाते। मूंगफली में तेल 55 % तक रहता है।

Peanut : सर्दियों में मिलती है ऊर्जा

हालांकि हमें मूंगफली से मिलने वाले सभी लाभों के बारे में नहीं पता होता। फिर भी हम मूंगफली सर्दियों में खूब खाते हैं। इसका कारण यही है कि मूंगफली शरीर को ऊर्जा देती है। सर्दी के मौसम में शरीर को अधिक ऊर्जा के साथ गर्माहट भी चाहिए होती है। ऐसे में आहार विशेषज्ञों की मानें तो (Peanut) मूंगफली काफी अच्छी होती है। सर्दी के मौसम में ऐसा खानपान अपनाना चाहिए जिससे शरीर गर्म रहे और बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहे। ऐसे में मूंगफली इसका सबसे बेहतर माध्यम है। इसके मुकाबले अन्य आहारों की बात करें तो मूंगफली काफी सस्ती होती है। प्रतिदिन मूगफली का सेवन किया जाना चाहिए।

रोज खाएं एक मुट्ठी मूंगफली
रोज खाएं एक मुट्ठी मूंगफली

Peanut : दिल ख्याल रखती है मूंगफली

मूंगफली सर्दी के मौसम में ऊर्जा देने के साथ-साथ आपके दिल का ख्याल भी रखती है। विशेषज्ञों के अनुसार मूंगलफल में मोनोअनसैचुरेटेड नामक फैट होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को लाभ देता है। इसके अलावा मूंगफली में विटामिन ई, मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीआक्सीडेंट भी होते हैं। (Peanut) मूंगफली को अलग अलग प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। भुनी हुई मूंगफली के प्रयोग से जहां ऊर्जा स्थिर रहती है, वहीं कच्चे मूंगलफली, फ्राइड व साल्टेड मूंगलफली भी काफी लाभ देती है। इसको गुड़ के साथ मिला कर गज्जक के रूप में भी खाया जा सकता है। अक्सर लोग खाने के बाद इसका प्रयोग करते हैं। वहीं सलाद, चाट या स्नैक्स के रूप में भी मूंगफली का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जा सकता है।

Peanut : सावधानियां भी जरूरी

बेशक मूंगफली गुणों की खान है, लेकिन इसका प्रयोग उम्र, स्वास्थ्य के अनुसार ही किया जाना चाहिए। जिन लोगों के शरीर में पहले से ही वसा की मात्रा अधिक है, वे (Peanut) मूंगफली का सेवन नहीं करें। हार्ट मरीज को भी चिकित्सक की मदद से ही इसका प्रयोग करना चाहिए। साथ ही अनेक प्रकार की ऐसी बीमारी, जो वसा के शरीर में होने से होती हैं, इनमें मरीज को कम प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button