Vande bharat food : वंदे भारत ट्रेन ले सकेंगे महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार और कश्मीरी व्यंजनों का लुत्फ

रेलवे की विशेष योजना क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ बेहतर होगा यात्रियों का अनुभव

Vande bharat food flavour : भारतीय रेल द्वारा अपने विभिन्न उपक्रमों में लगातार सुधार किया जा रहा है। इसमें यात्रियों को चरद, कंबल तकीये से लेकर अन्य सुविधाओं को विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसकी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब रेलवे ने क्षेत्रीय व्यंजनों को भी रेल यात्रियों तक पहुंचने की पहल शुरू कर दी है। इसके तहत यात्रियों को क्षेत्रीय खाना उपलब्ध करवा कर उनके यात्रा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने की योजना है।

हालांकि भारतीय रेल में पहले ही आईआरसीटीसी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाला खाना दिया जा रहा है, लेकिन अब इसमें और भी नयापन लाया गया है। यह योजना सिर्फ वंदेभारत ट्रेन के लिए शुरू की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में अन्य ट्रेन में भी आप सफर के दौरान अपनी इच्छा के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार और कश्मीरी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ अब ट्रेन में बैठे-बैठे ही समृद्ध खाने का भी मजा ले कसेंगे।

रेलवे इस पहल को अभी वंदे भारत ट्रेन शुरू किया है। इसमें क्षेत्रीय व्यंजनों की सेवा दी जाती है। ताकि स्थानीय जायके के साथ यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके। इस पहल से यात्री देश के विविध व्‍यंजनों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यात्रा के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों के खाने का मजा भी यात्री ले पाएंगे। (Vande bharat food flavour) इस योजना के तहत नागपुर-सिकंदराबाद 20101- 20102 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में महाराष्ट्र के कंदा पोहा, दक्षिण भारतीय डोन्डाकाया करम पोडी फ्राई के साथ आंध्र प्रदेश के आंध्र कोडी कुरा का स्वाद भी लिया जा सकता है।

Vande bharat food flavour : इसके साथ ही गुजराती व्यंजन का मैन्यू भी तैयार किया गया है। मेथी थेपला का स्वाद 20901 एमएमसीटी- जीएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस में और मसाला लौकी 26902 एसबीआईबी-वीआरएल वंदे भारत एक्सप्रेस में लिया जा सकता है। 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को ओडिशा की प्रसिद्ध डिस आलू फुलकोपी परोसी जा रही है।

Vande Bharat food flavors: Passengers on the Vande Bharat train can enjoy the flavors of Maharashtra, Gujarat, Odisha, West Bengal, Kerala, Bihar, and Kashmiri cuisines.
Vande Bharat food flavors: Passengers on the Vande Bharat train can enjoy the flavors of Maharashtra, Gujarat, Odisha, West Bengal, Kerala, Bihar, and Kashmiri cuisines.

Vande bharat food flavour : यहां मिलेगा केरल का पराठा

वहीं यदि आप 20633-20634 कासरगोड-त्रिवेंद्रम वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं तो आपको बहुत ही विशेष खाना मिलने जा रहा है। इस ट्रेन में सफेद चावल, पचक्का चेरुपयार मेझुक्कू पेराती, कडाला करी, केरल पराठा, सादा दही और अप्पम के साथ पलाडा पायसम सहित केरल का पारंपरिक व्यंजन की सौगात मिलेगी। यात्रा के साथ आप ट्रेन में ही अपनी मर्जी से इन व्यंजनों को चनुाव कर सकते हैं। इसके अलावा 20631-20632 मैंगलोर-त्रिवेंद्रम वंदे भारत एक्सप्रेस भी आपके लिए विशेष खाने का प्रबंध रहेगा।

वहीं 20872 रेलगाड़ी में यात्रा के दौरान आपका पश्चिम बंगाल का कोशा पनीर मिलेगा, जिसका लुत्फ आपकी यात्रा को और भी अधिक आनंदमय बना देगा। इसके अलावा 22349 पीएनबीई-आरएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आरओयू-एचडब्‍ल्‍यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस और 22895 एचडब्‍ल्‍यूएच-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आलू पोटोल भाजा का स्‍वाद यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। (Vande bharat food flavour) 22349 पीएनबीई-आरएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान आपको चंपारण पनीर जैसे बिहारी खाने की सौगात मिलेगी। जबकि 22348 पीएनबीई-एचडब्ल्यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चंपारण चिकन यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

Vande bharat food flavour: उठाएं कश्मीरी खाने का लुत्फ

वंदे भारत रेलगाड़ी में सफर के दौरान आपको कश्मीरी व डोगरी खाना भी उपलब्ध होगा। इसके तहत अंबल कद्दू और जम्मू चना मसाला सहित डोगरी व्यंजन के लिए 26401-02 और 26403-04 रेलगाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं कश्मरी खाने की बात करें तो रेलगा‍ड़ी संख्या 26401- 02 और 26403-04 एसवीडीके – सिना वंदे भारत एक्सप्रेस में टमाटर चमन और केसर फिरनी का मजा ले सकेंगे। 22229 सीएसएमटी-एमएओ वंदे भारत एक्सप्रेस में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध खाने का प्रबंध किया गया है। इस ट्रेन में महाराष्ट्र का मसाला उपमा उपलब्ध रहेगा। वहीं 22302 एनजेपी-एचडब्ल्यूएच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पश्चिम बंगाल का मुर्गिर झोल यात्रियों को परोसा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button