Weather update: दिसंबर के पहले दिन ही बढ़ रही ठिठुरन, हरियाणा का हिसार देश में रहा सबसे ठंडा

ठंडी हवाएं सक्रिय होने से गिर रहा पारा, अब पाला जमने की आशंका

Weather update: सर्दी का मौसम चल रहा है और दिसंबर महीने की शुरूआत के साथ ही तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले ही पूर्वानुमान लगाया था। इसके अनुसार ही तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अब मौसम विभाग ने लगातार कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई है। ऐसे में पाला भी जम सकता है।

यूं तो पिछले कई दिन से ठंड चल रही है, लेकिन सोमवार सुबह ठंड कुछ अधिक रही। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण अब उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाएं चल रही हैं। यह हवाएं पूरे क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रहेगी। इसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम यूपी के साथ मध्य प्रदेश के ठंड का असर बढ़ रहा है।

लगातार ठंडी हवाएं चलने के कारण मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में काफी बदलाव है। तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में हरियाणा के हिसार में तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया। इस बार सर्दी के मौसम में यह सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। वहीं पंजाब में भठिंडा और फरीदकोट तापमान 4.4 डिग्री रहा। इसके साथ ही राजस्थान में फतेहपुर तापमान 5.5 डिग्र रहा।

वहीं भीलवाड़ा में 16 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग अनुमान के अनुसार ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को मेरठ में तापमान 5.2 डिग्री तक गिर गया। वहीं बरेली में 6.6 डिग्री तापमान रहा। मध्य प्रदेश के इंदौर, राजगढ़ और पचमढ़ी 8 से 9 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया।

इससे साफ है कि उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार लुढक रहा है। हालांकि दिसंबर महीने में अभी सर्दी का कहर और अधिक होगा। ऐसे में लोगों व पशुओं के साथ फसलों को भी सर्दी से बचाने के लिए उपाय करने जरूरी हैं। विशेषकर पाला जमने की स्थिति में जरूरी उपाय किए जाने चाहिंए। साथ ही ठंड बढ़ने के साथ धुंध व कोहरे का असर भी आएगा।

Weather update: उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Weather update: हरियाणा

हिसार 3.5°C
कैथल 4.4°C
सिवानी 5.0°C
करनाल 5.0°C
नारनौल 5.2°C
पानीपत 5.2°C
सोनीपत 5.2°C
सिरसा 5.7°C
सिरसा मौसम 5.7°C
कुरुक्षेत्र 5.9°C
रोहतक 6.0°C
सीवन, कैथल 6.3°C
बिवानी 6.5°C
रोहतक 6.6°C
गुरुग्राम 7.6°C
पंचकुला 8.2°C
अंबाला 8.4°C
चंडीगढ़ 7.8°C
चंडीगढ़ हवाई अड्डा 8.3°C

दिसंबर के पहले दिन ही बढ़ रही ठिठुरन
दिसंबर के पहले दिन ही बढ़ रही ठिठुरन

Weather update: पंजाब

भठिंडा 4.4°C
फरीदकोट 4.4°C
पटियाला 5.9°C
लुधियाना 6.8°C
होशियारपुर 6.7°C
मानसा 6.7°C
रोपड़ 6.7°C
गुरदासपुर 7.0°C
फिरोजपुर 7.3°C
नवांशहर 7.4°C
भठिंडा 7.5°C
अमृतसर 7.6°C
समराला 7.6°C
बलाचौर 7.6°C
चंडीगढ़ शहर 7.8°C
श्रीआनंदपुर साहिब 8.1°C
पठानकोट 8.9°C
मोहाली 9.2°C
भाखड़ा बांध 9.3°C

Weather update: उत्तर प्रदेश

मेरठ 5.2°C
बरेली 6.6°C
गोरखपुर 9.2°C
बहराइच 9.4°C
फुरसतगंज 9.5°C
सुल्तानपुर 9.8°C
लखनऊ 10.6°C
आज़मगढ़ 10.7°C
शाहजहांपुर 10.8°C
मुरादाबाद 11.0°C
आगरा 11.0°C
प्रयागराज 11.6°C
वाराणसी 12.0°C
झांसी 13.0°C
बलिया 13.0°C
वाराणसी  13.1°C

Weather update: राजस्थान

फतेहपुर 5.5°C
चूरू 7.4°C
श्रीगंगानगर 7.8°C
जैसलमेर 11.6°C
अजमेर 12.9°C
जयपुर 13.8°C
बाड़मेर 14.2°C
बीकानेर 14.0°C
जोधपुर 14.0°C
फालोदी 14.0°C
कोटा 14.4°C
उदयपुर 14.6°C
चित्तौड़गढ़ 15.0°C
भीलवाड़ा 16.0°C

Weather update: मध्यप्रदेश

इंदौर 8.2°C
राजगढ़ 9.0°C
पचमढ़ी 9.0°C
नौगांव 9.5°C
रीवा 9.5°C
शिवपुरी 10.0°C
बेतूल 10.2°C
खजुराहो 11.0°C
उमरिया 11.3°C
दतिया 11.4°C
खंडवा 11.4°C
सतना 11.5°C
छिंदवाड़ा 11.8°C
जबलपुर 11.8°C
नरसिंहपुर 12.0°C
शाजापुर 12.0°C
खरगोन 12.0°C
उज्जैन 12.0°C
सीधी 12.4°C
मलांजखंड 12.5°C
टीकमगढ़ 12.8°C
गुना 12.8°C
नर्मदापुरम 13.2°C
धार 13.4°C
रतलाम 13.4°C
सीओनी 14.0°C
शियोपुर 15.0°C
सागर 15.0°C

Weather update: फसलों का रखें ध्यान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मौसम में फसलो का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। विशेषकर पाला जमने की स्थिति में किसान जरूर अपडेट रहें। इसके लिए सरकारी मौसम विभाग की अपडेट सूचना रखें। विशेषकर सरसों व चने की फसल पर पाला का गहरा असर हो सकता है। इससे बचने के लिए फसल में हल्की सिंचाई की जा सकती है। साथ ही वहा के रुख के अनुरूप धुआं कर फसल के ऊपर इसकी परत बना दें। इससे पाला का सीधा असर फसल पर नहीं आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button