Weather Update : हरियाणा में बदलेगा मौसम, 4 मार्च को सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

बढ़ रही गर्मी से मिलेगी राहत, फसलों को होगा लाभ

Weather Update : लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच राहत देने वाली खबर आई है। 4 मार्च को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। फिलहाल तेजी से बढ़ रहे तापमान के कारण फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में असर दिखेगा। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अधिक असर नहीं है, लेकिन तापमान नियंत्रित हो सकता है। इससे गेहूं की पकाई बेहतर होगी और उत्पादन पर इसका सकारात्मक असर आने की संभावना है।

पिछले कई दिन से मौसम लगातार गर्म व खुश्क बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में गर्मी बढ़ने से फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि इसका अधिक असर मैदानी क्षेत्रों में नहीं रहेगा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना नहीं है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा होने से तापमान में कुछ असर पड़ सकता है। इसका लाभ फसलों को मिलेगा।

30 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

फरवरी महीने में भी इस बार तापमान अधिक रहा है। वहीं मार्च महीने की शुरूआत भी गर्मी के साथ हुई है। हालांकि रात के समय तापमान सामान्य है, लेकिन दिन में तेज धूप और गर्मी हो रही है। इससे हरियाणा में कई क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अब फिर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि हरियाणा और असपास के क्षेत्राें में आगामी 4 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी और अधिक बढ़ेगी।

हरियाणा में बादलवाई

मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ परिवर्तन आएगा। 4 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी सक्रिय होगा, जिसका असर हिमालय के क्षेत्रों में दिखेगा। हरियाणा में इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बादलवाई रहेगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन यह प्रभाव भी उत्तरी जिलों में ही दिखेगा। बारिश की संभावना अभी तक नहीं बन रही है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री का अंतर

फिलहाल चल रहे मौसम में अधिकम और न्यूनतम तापमान में अंतर करीब 20 डिग्री का आ गया है।
क्योंकि कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री के भी पार चला गया है। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर न्यूनत्म तापमान 15 डिग्री तक भी पहुंच गया है। यही परिस्थिति फसलों के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि फसल में हल्की सिंचाई की जा सकती है।

तापमान में होगी वृद्धि

आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च महीने के पहले ही सप्ताह में तापमान 5 डिग्री तक बए़ सकता है। ऐसे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला जाएगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में खास वृद्धि होती नहीं दिख रही है। हालांकि ताजा मौसम परिवर्तन का असर तापमान पर दिखेगा, लेकिन यह कम समय के लिए होगा।

सब्जियों की फसलों की रखें खास देखभाल

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सब्जियों की फसलों की देखभाल काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि कुछ किसानों को घीया, तोरी, करेला जैसी बेल वाली सब्जियों लगनी है, लेकिन कुछ किसान पहलीे ही रोपाई कर चुके हैं। ऐसे में फसल में पर्याप्त नमी जरूरी है। इससे फसलों काी बढ़वार बेहतर होगी और पैदावार भी अच्छी होगी। ऐसे में यह सब्जियां मेंढ पर लगाई जाएं। ताकि सिंचाई आसान हो और नुकसान से बचा जा सके। साथ ही गर्मी बढ़ने के साथ विशेषज्ञ की राय से कीट नियंत्रण भी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button