Cupid Limited Share : क्यूपिड के शेयरों की वृद्धि रूकी, शुक्रवार को हुए धड़ाम

15 दिन में कंपनी के शेयरों में 34 प्रतिशत का उछाल दर्ज करने के बाद गिरे शेयर

Cupid Limited Share : शुक्रवार का दिन कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के लिए काफी विशेष रहा। क्योंकि कंपनी के शेयरों पिछले करीब 15 दिन से लगातार चढ़ रहे थे, लेकिन शुक्रवार को इसमें 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में शेयर धड़ाम हो गए। वीरवार को भी लगातार 15वें दिन शेयरों में वृद्धि रही। कंपनी के शेयर BSE में तेजी से चढ़ते हुए 526.05 रुपये पर पहुंच गए थे। लेकिन शुक्रवार को यह प्रदर्शन नहीं रह सका। हालांकि यह प्रदर्शन क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में सबसे उच्चतम स्तर रहा था।

इससे पहले क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 13 दिन से तूफानी तेजी चली आ रही थी, जो शुक्रवार को थम गई। न सिर्फ थम गई, इसमें 20 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई है। क्यूपिड के शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत टूटे और 419.95 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में 5 साल में 3339 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है।

Cupid Limited Share : एक महीने में दर्ज हुई 50 प्रतिशत की वृद्धि

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में वीरवार तक जबरदस्त तेजी देखी गई थी। इस प्रकार क्यूपिड लिमिटेड के शेयर वीरवार को लगातार 15वें दिन भी उछाल पर रहे, लेकिन शुक्रवार को यह प्रदर्शन बरकरार नहीं रह सका। कंपनी के शेयर वीरवार को BSE में तेजी के साथ 526.05 रुपये पर पहुंच गए थे। क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर (आल टाइम हाई) रहे। पिछले 15 दिन में कंपनी के शेयर करीब 34 प्रतिशत तक उछले हैं। इससे यदि एक महीने का हिसाब लगाया जाए तो इस कंपनी के शेयरों में 50 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। क्यूपिड लिमिटेड कंपनी महिलाओं और पुरुषों के लिए कंडोम, वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और IVD जैसे उत्पाद बनाती है।

Cupid Limited Share : क्यूपिड के शेयरों की वृद्धि रूकी, शुक्रवार को हुए धड़ाम
Cupid Limited Share : क्यूपिड के शेयरों की वृद्धि रूकी, शुक्रवार को हुए धड़ाम

Cupid Limited Share : 6 महीने में 380 प्रतिशत से अधिक का उछाल

बेशक शुक्रवार को क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयरों में उछाल का दौर थम गया, लेकिन लंबे समय में देखा जाए तो कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 380 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं। स्मालकैप कंपनी के शेयर 1 जुलाई 2025 को 109.47 रुपये पर रहे थे। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 1 जनवरी 2026 को 526.05 रुपये तक पहुंच गए।

इसी प्रकार पिछले एक साल की बात की जाए तो कंपनी के शेयरों में 590 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है। क्यूपिड लिमिटेड के इस अवधि में शेयर 76.11 रुपये से बढ़कर 526 रुपये से अधिक तक पहुंच गए। ऐसे में कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 526.05 रुपये रहा। हालांकि वीरवार का प्रदर्शन शुक्रवार को बरकरार नहीं रह सका और इस वृद्धि में गिरावट आई है।

Cupid Limited Share : 5 साल में 3339 % चढ़े शेयर

क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले पांच साल में 3330 प्रतिशत तक चढ़ गए। हालांकि वीरवार को यह प्रदर्शन 4200 प्रतिशत रहाथा। 1 जनवरी 2021 को कंपनी के शेयर की कीमत 12.21 रुपये थी। वहीं 5 साल 1 जनवरी 2026 को कंपनी के शेयर 526.05 रुपये पर पहुंच गए। इसी अनुपात में देखा जाए तो चार साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 4600 प्रतिशत और तीन साल में कंपनी के शेयर 3615 प्रतिशत के करीब वृद्धि देखी गई है।

Cupid Limited Share : कंपनी ने 2 बार बांटा बाेनस

क्यूपिड लिमिटेड द्वारा अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया गया है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। इसका अर्थ हुआ कि कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। वहीं इससे पहले अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। अर्थात कंपनी द्वारा हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button