Silver Gold Rate Today : सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें आज के ताजा भाव
2 हजार के करीब महंगा हुआ सोना-चांदी
Silver Gold Rate Today : देश भर में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शनिवार और रविवार को सोना के भाव जहां 1 लाख 20 हजार 770 रुपए प्रति 10 ग्राम थे तो आज सोमवार को सुबह मार्केट खुलते ही 1500 से 2 हजार रुपए तक का उछाल देखने को मिला। चांदी के भावों में भी सप्ताह के पहले दिन ही तेजी देखने को मिली।
आज यानि 3 नवंबर 2025 को सोना-चांदी की कीमतों की बात करें तो गुड रिर्टन वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने Silver Gold Rate Today() की कीमत 1 लाख 22 हजार 299 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो चांदी की कीमत भी 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। हरियाणा में सोना-चांदी के रेटों की बात करें तो सोमवार को हरियाणा में 24 कैरेट सोने के रेट 1 लाख 23 हजार 340 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे तो वहीं चांदी के रेट 1 लाख 50 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम रहे।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 3 नवंबर को देश भर के सोने के रेट 24 कैरेट के 1 लाख 20 हजार 770 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के 1 लाख 49 हजार 125 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचे। दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। चांदी का भाव घटकर ₹1,53,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :(Today Gold, Silver price)
- शुद्धता रेट
- सोना 24 कैरेट 120770 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 120286 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 110625 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 90578 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 70651 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 149125 रुपये प्रति किलोग्राम
Silver Gold Rate Today : देश के विभिन्न शहरों में सोना-चांदी की कीमतें ये रही
- शहर -24 कैरेट सोने का भाव
- जयपुर 123140
- भोपाल 122990
- चंडीगढ़ 123140
- दिल्ली 123140
- लखनऊ 123140
- मुंबई 122990
- कोलकाता 122990
- अहमदाबाद 122990
- हैदराबाद 122990
- चेन्नई 122990
सोना-चांदी खरीदने से पहले जान ले ये जरूरी बातें
अगर आप भी सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो हम यहां कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा शुद्ध माना जाता है, जिसमें सोने की मात्रा 99.9 प्रतिश तक होती है। इसमें किसी भी दूसरी धातू का मिश्रण नहीं होता। इसके बाद बारी आती है 22 कैरेट सोने की। 22 कैरेट सोने में सोना के अलावा दूसरी धातू भी मिली होती है। इसमें 91.67 प्रतिशत सोना होता है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोना ही खरीदा जाता है। अगर हमारे देश की बात करें तो भारत में सोने की शुद्धता का पैमाना BIS होलमार्क है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की हॉलमार्किंग के जरिए ही सोने का सर्टिफाइड किया जा सकता है।










