TV actor arjun bijlani : टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन
नए साल पर हुआ अंतिम संस्कार, घर पर पसरा मातम
TV actor arjun bijlani : जाने माने टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के घर नए साल पर दुखद खबर आई। कयोंकि उनके ससुर का निधन हो गया। 1 जनवरी 2026 को उनका अंतिम संस्कार हुआ। ऐसे में एक ओर जहां विश्व भर के लोग नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं प्रसिद्ध टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के घर पर मातम छा गया रहा। अर्जुन बिजलानी के ससुर 73 वर्षीय ससुर राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया। हालांकि वे कुछ दिन से बीमार थे।
नए साल की शुरूआत टीवी इंडस्ट्री के बहुत ही प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन बिजलानी के परिवार पर दुखों की शुरूआत लेकर आई। उनकी पत्नी नेहा स्वामी यानी अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का अचानक निधन हो गया। कुछ दिन पहले तक 73 वर्षीय राकेश चंद्र स्वामी को पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बितगड़ने से निधन हो गया। नए साल पर आई इस खबर ने उनके परिवार को खुशियों की बजाय गम ही दिया। 1 जनवरी को अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का अंतिम संस्कार ओशिवाला श्मशान घाट में हुआ।
परिवार पर आई इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी अन्य लोग भी साथ खड़े नजर आए। इसका समाचार मिलनेक के बाद बिजलानी परिवार और उनकी करीबी दोस्त काफी दुखी रहे। क्याेंकि राकेश चंद्र स्वामी, अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी के पिता जो थे। वे काफी लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे और बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना का असर अर्जुन बिजलानी पर भी पड़ा है। उन्हें परिवार की घड़ी में संभाल के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी संभालना पड़ रहा है।
TV actor arjun bijlani : नए साल पर आई दुखद खबर
पूरी दुनिया में आज नए साल का जश्न मनाया जा रहा था और इसी दौरान फिल्मी सितारों में भी न्यू ईयर को लेकर सेलिब्रेशन का माहौल देखने को मिल रहा था। लेकिन इस खुशी के पल में टीवी एक्टर और ओटीटी शो राइड एंड फाल सीजन 1 के विनर रहे अर्जुन बिजलानी के लिए नया साल दुखों की शुरूआत लेकर आया। क्योंकि अर्जुन बिजलानी के परिवार के एक करीबी सदस्य का अचानक से निधन हो गया। इसके कारण नए साल का जश्न मातम में बदल गया।

TV actor arjun bijlani : अचानक बिगड़ी तबीयत
अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी की तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
वे बिल्कुल ठीक थे। रात को डिनर करने वाले थे कि अचानक उन्हें स्ट्रोक आ गया। इस पर उनको तुरंत बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाजुक तबीयत को देखते हुए डाक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा।
TV actor arjun bijlani : दुबई से लौटे अर्जुन
ससुर के निधन का समाचार सुन कर अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी दुबई से वापस भारत लौटे हैं। नए साल पर वे भी छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गए हुए थे। इसी दौरान अचानक राकेश चंद्र स्वामी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती अंतिम सांस ली। हालांकि चिकत्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किा, लेकिन सभी प्रयास नाकाम रहे। वीरवार को राकेश चंद्र स्वामी ने सुबह अंतिम सांस ली।
TV actor arjun bijlani : स्वामी परिवार के काफी नजदीक रहे अर्जुन
टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी अपने ससुर साहब के काफी करीब रहे हैं। इसका कारण यह है कि 19 साल की उम्र में ही बिजलानी के सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके कारण नेहा स्वामी के साथ शादी के बाद उन्होंने अपने ससुर राकेश स्वामी को ही पिता के रूप में देखा। और अब उनका निधन होने के कारण अर्जुन बिजलानी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हालांकि इस दौरान टीवी उद्योग से जुड़े अनेक लोग उनके साथ रहे और हौसला दिया।










