Fastag Price Hike : 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा टोल टैक्स का सालाना पैक, 31 मार्च तक करा लें रिचार्ज
FASTag सालान पास की कीमत 2.5% हुआ महंगा, 200 टोल पार करनेे की मिलती है सुविधा
Fastag Price Hike : फास्टैग से सालाना रिचार्ज करवा कर 200 टोल पार करने वाली योजना के तहत अब सालाना पास महंगा हो जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने कीमत में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। ऐसे में 1 अप्रैल से यह रिचार्ज 3075 रुपये का होगा। हालांकि 31 मार्च तक रिचार्ज करवाने पर यह सुविधा 3000 रुपये में मिलने जा रही है। यानी 1 अप्रैल से आपकी जेब पर एक अतिरिक्त खर्च बढ़ने वाला है।
देश भर में एनएचएआई टोल को लेकर भारत सरकार के राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा यह महत्वकांक्षी योजना शुरू की गई है। इसके तहत 1 साल के लिए फास्टैग को 3000 रुपये से रिचार्ज करवाने पर 1 साल तक 200 टोल पार करने की सुविधा मिल जाती है। नियमित रूप से टोल पार करने वालों के लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि साधारण तरीके से यदि फास्टैग से टोल राशि कटती है तो इससे अलग-अलग राशि वसूली जाती है। सामान्यतौर पर एक टोल 100 रुपये लगते हैं। वहीं 3000 हजार रुपये में 200 टोल पार करने की सुविधा मिल जाती है। इससे प्रति टोल करीब 15 रुपये ही खर्च होते हैं।
लोगों ने अपनाया, अब खर्च बढ़ाया
दरअसल यह योजना केंद्र सरकार द्वारा 15 अगस्त 2025 से लागू की गई थी। एक साल के भीतर ही इस योजना को महंगा किया जा रहा है। इसकी लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके जारी होने के 4 दिन में ही 5 लाख से अधिक लोगों ने इस योजना के तहत पंजीकरण करवा लिया था। फिलहाल 52 लाख से अधिक लोग इसमें पंजीकृत हैं। अब इसको 2.5 प्रतिशत महंगा करते हुए सालाना टोल रिचार्ज की कीमत 3075 रुपये की गई है। यानी 1 अप्रैल से रिचार्ज करवाने पर आपको 75 रुपये अधिक देने पड़ेंगे।
हर साल कीमतों की समीक्षा का प्रावधान
इस योजना को पिछले साल यानी 2025 में 15 अगस्त से लागू किया गया था। इसको शुरू करते समय ही नोटिफिकेशन में साफ किया गया था कि हर साल कीमतों की समीक्षा होगी और इसके अनुसार बदलाव भी होंगे। अब वार्षिक समीक्षा के तहत ही यह बदलाव किया जा रहा है। पुरानी कीमतों में 2.5% की वृद्धि करते हुए 1 अप्रैल से इसको लागू किया जा रहा है।
52 लाख से अधिक उपभोक्ता ले रहे लाभ
यह योजना लोगों काे काफी पसंद आई आई थी। 15 अगस्त 2025 को योजना लागू होने के बाद से अब तक इसके तहत 52 लाख से अधिक यूजर्स इससे पंजीकृत हुए हैं। क्योंकि योजना के तहत 1 बार फास्टैग रिचार्ज करवाने पर जरूरत के अनुसार बार-बार यह प्लान लिया जा सकता है। इससे यूजर्स को काफी सुविधाभरा और सस्ता विकल्प मिला है।
31 मार्च तक पुराने रेट लागू
इस योजना के तहत नई दरें 1 अप्रैल से लागू होने जा रही हैं। वहीं जो लोग इस बढ़ोतरी की राशि के अनावश्यक बोझ से बचना चाहते हैं, वे 31 मार्च रात 12 बजे तक यह रिचार्ज करवा सकते हैं। इसको आसानी से अपने फोन के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे में इस महीने के अंत तक रिचार्ज करा कर इसका लाभ लिया जा सकता है। वहीं 1 अप्रैल से यह कीमत 3000 रुपये की जगह 3075 रुपये हो जाएगी।
ऐसे करें रिचार्ज
3000 वाला फास्टैग यानी वार्षिक पास रिचार्ज या एक्टिवेट करने के लिए आसान तरीका अपनाना है। इसके लिए सबसे पहले पहले अपने फोन में Rajmargyatra App इंस्टाल कर लें। या फिर NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर से भी इसको रिचार्ज किया जा सकता है। यहां से अपना मोबाइल नंबर डाल कर साइन अप करें और ओटीपी से इसको वेरीफाई करते हुए आगे बढ़ें। यहां पर एनुअल पास का विकल्प मिलेगा, इसको चुनें और आगे बढ़ जाएं। वहीं ऐप के होम पेज पर Annual Pass या FASTag Annual Pass पर क्लिक करते हुए रिचार्ज कर लें। इसके लिए अपनी गाड़ी का नंबर (Vehicle Registration Number) दर्ज करते हुए मांगी गई अन्य जानकारी भी देनी होगी। विकल्प चुनने के बाद 3000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करें। इसके लिए UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का विकल्प चुन सकते हैं।










