Gold Silver Price : फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक, चांदी 13 हजार, सोना 8 हजार रुपये गिरा

मध्य पूर्व में युद्ध और अंतरराष्ट्रीय हलचल के बीच बन रही असमंजस की स्थिति

Gold Silver Price : पिछले लंबे समय से लगातार बढ़ रही सोने व चांदी की कीमतों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। पूरे मार्च महीने की ही बात की जाए तो यह सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव लेकर आया है। 24 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई।

सुबह ही कीमतें निवेशकों और आम खरीदारों के लिए चौंकाने वाली खुली। फिलहाल वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के साथ मध्य पूर्व तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सोना और चांदी जैसी धातुओं की कीमत रिकॉर्ड स्तरों से नीचे चल रही हैं।

वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में इस प्रकार से सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट की संभावना जताई जा रही थी। इसके अनुरूप ही यह परिणाम आ रहे हैं। भारतीय बाजार में 24 मार्च को 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 135640 रुपये दर्ज की गई। हालांकि गहनों के लिए प्रयोग होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 124340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया है। यह पिछले दिनों चढ़ी कीमतों से काफी नीचे है।

एक दिन पहले के भाव से भी आई कमी

सोने व चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी चांदी करीब 35 हजार रुपये तक टूट गई थी। हालांकि इसके बाद बाजार संभाला और इसमें कुछ वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय बाजा में पिछले 24 घंटे की तुलना की जाए तो हल्की गिरावट देखी गई है। क्योंकि 23 मार्च के मुकाबले 24 मार्च को कीमत कम रही है।

वहीं मार्च महीने की बात की जाए तो 1 मार्च 2026 24 कैरेट सोने की कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक छलांग लगा गई थी। हालांकि इससे भी अधिक कीमत जनवरी महीने में वादया कारोबार के तहत 193096 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी।

हालांकि मार्च के ही सर्वाधिक भाव से तुलना की जाए तो 24 मार्च को सोना 21.6 प्रतिशत सस्ता है। 24 मार्च को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 135640 है। ऐसे में पिछले 24 दिनों में सोना 37000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हुआ है।

नहीं संभल रही चांदी

सोने के मुकाबले तेजी से बढ़ने वाली चांदी अब गिरावट में भी सोने से आगे निकल गई है। मंगलवार यानी 24 मार्च 2026 को प्रति किलोग्राम चांदी का भाव 229900 रुपये रहा। इस महीने की बात करें तो 2 मार्च को चांदी की अधिकतम कीमत 315000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। ऐसे में चांदी की कीमत करीब 85000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। चांदी की कीमत पिछले 10 दिनों में ही 35000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक गिरी है।

भारत के मुख्य शहरों में सोने व चांदी के भाव

शहर सोने का भाव रुपये में (24K 10 ग्राम) चांदी का भाव (प्रति KG)
दिल्ली 135 790 – 229900
मुंबई 135640 – 229900
चेन्नई 139190 – 234900
कोलकाता 135640 -229900
बेंगलुरु 135640 – 229900

क्यों आ रही है गिरावट

दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट के कारणों पर विशेषक मानते हैं की डालर की मजबूती है। क्योंकि डॉलर इंडेक्स उछाला है, ऐसे में डॉलर मजबूत होने पर सोने की मांग कम रहती है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए हैं कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

ऐसे में लोग सोने की बजाय बांडस में निवेश कर रहे हैं। सबसे अधिक असर भू-राजनीतिक तनाव का आ रहा है। क्योंकि ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जो तनाव चल रहा है, उस पर अभी असमंजस की स्थिति है। इससे विवेशक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

आगे क्या रहेगा

विशलेषकों का मानना है कि भारतीय बाजार में नवरात्र जैसे माहौल में गिरावट बड़ी बात है। हालांकि हालिया तेजी के बीच सोने की कीमत 135000 तक के स्तर तक आना छोटी बात नहीं है। हालांकि अभी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुसार ही भविष्य होगा, लेकिन यह अच्छा अवसर कहा जा सकता है। विशेषकर 24 मार्च का दिन बाजार पर नजर रखने का है। निवेश के लिहाज से जल्दबाजी सही नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button