Hydrogen train update : 800 ग्राम हाइड्रोजन में दौड़ी ट्रेन, जींद-सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल

Hydrogen train update : जींद। हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। शुक्रवार को जींद से सोनीपत रूट पर इस ट्रेन का परफॉर्मेंस ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। सुबह करीब 10:20 बजे जींद जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन दोपहर लगभग 12:45 बजे सोनीपत जंक्शन पहुंची। वहां 15 मिनट रुकने के बाद ट्रेन वापस जींद के लिए रवाना हुई और करीब 3:45 बजे लौट आई। इस दौरान रूट के सभी स्टेशनों पर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोककर हाइड्रोजन गैस की खपत और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई।

ट्रायल के नतीजे उत्साहजनक रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती परीक्षण के दौरान ट्रेन में प्रति किलोमीटर करीब 900 ग्राम हाइड्रोजन गैस की खपत हो रही थी, लेकिन अब यह घटकर लगभग 800 ग्राम प्रति किलोमीटर रह गई है। पहले प्लांट में तकनीकी खामियों के कारण गैस का उत्पादन नहीं हो पा रहा था और बाहर से हाइड्रोजन मंगवानी पड़ रही थी। अब प्लांट की समस्याएं दूर होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता की गैस तैयार की जा रही है, जिससे ट्रेन की माइलेज में सुधार हुआ है और संचालन लागत भी कम होने की उम्मीद है।

Hydrogen train update successful trial on Jind-Sonipat route
Hydrogen train update successful trial on Jind-Sonipat route

Hydrogen train : हाइड्रोजन प्लांट में नियमित गैस उत्पादन शुरू

हाइड्रोजन प्लांट में इलेक्ट्रोलाइज़र (इलेक्ट्रो फायर) से जुड़ी दिक्कत को दूर करने के लिए जर्मनी से सेफ्टी वाल्व मंगवाया गया था। इसके इंस्टॉल होने के बाद तकनीकी खामी को ठीक कर लिया गया और अब प्लांट में नियमित रूप से गैस उत्पादन शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बेहतर गुणवत्ता की हाइड्रोजन गैस मिलने से ट्रेन का प्रदर्शन और भी बेहतर हुआ है।

इससे पहले 16 से 20 मार्च के बीच भी इस रूट पर कई बार परफॉर्मेंस ट्रायल किए गए थे। हालांकि बीच में तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ समय के लिए बाहर से गैस मंगवाकर परीक्षण करना पड़ा। अब सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के बाद ट्रायल सफल रहा है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) की मंजूरी और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन के औपचारिक उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button