Jodhpur Delhi Cantt Vande Bharat : जोधपुर वंदे भारत का जयपुर में बढ़ा एक और ठहराव, सप्ताह में 6 दिन यहां रूकेगी ट्रेन

29 मार्च से शुरू होगा यह ठहराव, लोगों को मिलेगा लाभ

Jodhpur Delhi Cantt Vande Bharat : दिल्ली- कैंट से राजस्थान के जोधपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का एक ठहराव और बढ़ गया है। यह ट्रेन अब जयपुर में ही 2 स्टेशन पर रूका करेगी। जयपुर रेलवे स्टेशन के साथ- साथ अब गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर भी ठहराव देने का फैसला हो गया है। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। दोनों रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 5 किलोमीटर से अधिक है। जयपुर जंक्शन के बाद शहर में जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है।

इसको लेकर जोधपुर मंडल के डीआरएम द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत गाड़ी नंबर 26481 और 26482 वंदे भारत एक्सप्रेस अब मंगलवार को छोड़ कर शेष 6 दिन गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर ठहरेगी। हालांकि यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर किया जा रहा है। फिलहाल अगले आदेशों तक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो गया है। 29 मार्च यानी रविवार से यह शेड्यूल शुरू हो जाएगा।

यह रहेगा समय

वंदेभारत ट्रेन का परिचालन मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन किया जाता है। ट्रेन संख्या 26481 जोधपुर से चल कर दिल्ली कैंट पहुंचने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन सुबह 9.34 बजे यहां पहुंचेंगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 9.36 बजे गांधीनगर जयपुर स्टेशन से चलेगी। वहीं दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6:37 बजे पहुंचेगी और 6.39 बजे प्रस्थान करेगी।

बदल जाएगा वंदे भारत का लुक

दिल्ली-कैंट – जोधपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत का लुक भी अब बदलने वाला है। क्योंकि इस ट्रेन को नए रैक से चलाया जाएगा। यह ट्रेन 20 कोचों वाली होगी। उम्मीद है कि मार्च में ही नई ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाए। हालांकि पहले चल रही ट्रेन में थे, लेकिन इस ट्रेन में 20 कोच वाला नया रैक जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

फिलहाल इस ट्रेन में 572 सीटों की व्यवस्था है, लेकिन अब नई व्यवस्था में सीटों की संख्या बढ़ कर 1440 होनी जा रही है। यानी 868 सीट बढ़ने जा रही हैं। साथ ही इस ट्रेन का रंग भी अब केसरिया होने जा रहा है। पहले चल रही ट्रेन का रंग नीला व सफेद है।

25 सितंबर से शुरू हुई है ट्रेन

हालांकि यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण है। इसका संचालन जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस का 25 सितंबर किया गया था। इसके बाद 27 सितंबर से नियमित संचालन शुरू किया गया। फिलहाल इस ट्रेन के ठहराव की बात की जाए तो दिल्ली कैंट और जोधपुर के बीच गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसमें नया ठहराव 29 मार्च से बढ़ रहा है। इसके बाद यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर भी ठहर कर चलेगी।

यात्रियों का रिस्पांस तय करेगा भविष्य

गौरलब है कि फिलहाल इस ट्रेन का अस्थाई ठहराव शुरू किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में यहां यात्रियों से किस प्रकार का रिस्पांस मिलता है, इसके आधार पर फैसला लिया जाएगा। पहले जयपुर शहर में इस ट्रेन का एक ही ठहराव था, अब इस नए ठहराव के साथ इनकी संख्या 2 हो जाएगी। ट्रेन सुबह जल्दी चल कर दिल्ली की ओर जाती है। ऐसे में दैनिक यात्रियों विशेषकर व्यापारियों को काफी लाभ होगा।

रहती है यात्रियों की भीड़

जयपुर देश का महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। ऐसे में हर मौसम में लोग जयपुर घूमने आते हैं। विशेषकर छुट्टियां में। अब आने वाले दिनों में स्कूलों की छुट्टियां भी होगी। ऐसे में इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। अब लोग नजदीकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button