LPG Booking हुआ आसान, अब WhatsApp, SMS और मिस्ड कॉल से मिनटों में करें सिलेंडर बुक

LPG Booking : देश भर में लोग सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हैं। आधे लोग सिलेंडर लेने के लिए तो वहीं आधे लोग सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग की लाइन में लगे हुए हैं। एलपीजी की बुकिंग के लिए लाइन में लगने की बजाय घर बैठे फोन के व्हाट्सएप, टैक्स मैसेज या मिस कॉल के जरिए कैसे सिलेंडर बुक करें, आइए बताते हैं।

जी हां, LPG सिलिंडर बुक कराने के लिए अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने या बार-बार फोन कॉल करने की जरूरत नहीं है। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ अब आप घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में सिलिंडर बुक कर सकते हैं। हाल के दिनों में कॉल लाइनों पर बढ़ते दबाव के कारण कई लोगों को बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब WhatsApp, मिस्ड कॉल और SMS जैसे आसान विकल्पों ने इस प्रक्रिया को बेहद सरल, तेज और सुविधाजनक बना दिया है।

LPG Booking : मैसेज के जरिए कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp के जरिए LPG सिलिंडर बुक करना आज के समय में सबसे आसान तरीकों में से एक बन चुका है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजना होता है। Indane के ग्राहक 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर, HP Gas के उपभोक्ता 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ और Bharat Gas के ग्राहक 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। यह प्रक्रिया न केवल तेज है बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी मानी जाती है।

LPG booking through WhatsApp, SMS and missed call
LPG booking through WhatsApp, SMS and missed call

वहीं, यदि कोई उपभोक्ता मैसेज भेजने की झंझट से बचना चाहता है, तो वह मिस्ड कॉल के जरिए भी सिलिंडर बुक कर सकता है। इसके लिए केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से निर्धारित नंबर पर एक मिस्ड कॉल देना होता है, जिसके बाद बुकिंग रिक्वेस्ट स्वतः दर्ज हो जाती है। Indane के लिए 8454955555 और HP Gas के लिए 9493602222 नंबर जारी किए गए हैं।

LPG Booking : स्मार्टफोन नहीं है तो सिंपल फोन से कैसे करेंगे सिलेंडर बुक

इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी SMS के जरिए आसानी से LPG सिलिंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए Indane के ग्राहक 7718955555 पर ‘REFILL’ और Bharat Gas के उपभोक्ता 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा भी केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही काम करती है।

कुल मिलाकर, LPG सिलिंडर बुकिंग की ये नई सुविधाएं उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई हैं। अब बिना किसी परेशानी के, घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स के जरिए सिलिंडर बुक किया जा सकता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button