Murrah Buffalo : मुर्रा भैंस खरीदनी है तो कैसे पहचानें नस्ल प्योर है या नहीं

Murrah Buffalo : यदि आप पशुपालन का काम करते हैं, जिसमें आपके पास भैंस है। मगर आप ज्यादा दूध बेचकर मुनाफा कमाने के लिए पशुपालन कर रहे हैं। बेशक आप मुर्रा भैंस की खोज में रहते होंगे। बता दें कि मुर्रा भैंस की कीमत 80 हजार रुपये से स्टार्ट होती है। मगर मुर्रा भैंस खरीदने से पहले 11 प्वाईंटों पर शारीरिक पहचान से की जा सकती है। क्योंकि प्योर यानी शुद्ध नस्ल होगी तो दूध अधिक देगी, बीमारी भी कम होगी और बच्चा भी हेल्दी होगा

सेंट्रल बफैलो रिसर्च इंस्टीट्यूट (CIRB), हिसार, हरियाणा के रिटायर्ड साइंटिस्ट डॉ. सज्जन सिंह ने यूनियन अकादमी (unionacademy) के मुताबिक, मुर्राह भैंस (Murrah Buffalo) देश में सबसे ज्यादा पाली जाने वाली नस्ल है। क्योंकि ये दूध ज्यादा देती है और क्वालिटी के मामले में भी मुर्रा भैंस का दूध अच्छा माना जाता है। विदेशों तक में मुर्रा का दूध एक्सपोर्ट किया जाता है, ज्यादातर राज्यों की सरकारी योजना में भी मुर्राह भैंस शामिल है। खरीदने के दौरान कई भिन्न-भिन्न बिंदु पर मुर्रा नस्ल की पहचान की जा सकती है।

Murrah Buffalo : मुर्राह भैंस कितने देशों पाई जाती है और उसकी पहचान

मुर्रा भैंस का होम टाउन रोहतक, हिसार, झज्जर, जींद, गुड़गांव, फतेहबाद, हरियाणा और दिल्ली है। मुर्रा नस्ल की भैंस चीन, श्रीलंका, मलेशि‍या, बांग्लादेश, बुल्गारिया, थाईलैंड, नेपाल, इंडोनेशि‍या, ब्राजील, म्यांमार, वियतनाम में भी पाली जाती हैं। सामान्य मुर्रा भैंस 80 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक में मिल जाती है। मुर्रा भैंस पहला बच्चा देने के बाद हर रोज 12 से 15 लीटर दूध देती है। मुर्राह भैंस के लिए कच्चे फर्श और पक्की दीवारों वाला हवादार शेड होना चाहिए।

Murrah Buffalo  how can you tell if the breed is pure or not
Murrah Buffalo how can you tell if the breed is pure or not

मुर्रा भैंसों को बरसीम, जई, सरसों, बाजारा, ज्वार और क्लस्टर बीन खि‍लाए जाते हैं, खली, दलिया और गेहूं-दाल का भूसा भी खि‍लाया जाता है। मुर्रा भैंस गहरे काले रंग की होती है। सींग छोटा, पीछे और ऊपर की ओर मुड़ता हुआ होता है, सींग चपटे होते हैं। भैंस की आंखे काली और उभरी हुई होती हैं, जबकि भैंसे की आंखे थोड़ी सिकुड़ी हुई होती हैं।

Murrah Buffalo : मुर्रा भैंस की हाइट और टाईट जानें

  • मुर्रा भैंस का शरीर भारी और पच्चर के आकार का होता है।
  • गर्दन पतली और लम्बी होती है, जबकि भैंसे की गर्दन मोटी और भारी होती है।
  • मुर्रा भैंस के कान अलर्ट रहने वाले छोटे और पतले होते हैं।
  • मुर्रा भैंस की लम्बाई 148 सेमी और भैंसे की 150 सेमी होती है।
  • मुर्रा भैंस की ऊंचाई 133 सेमी और भैंसे की 142 सेमी होती है।
  • जन्म के वक्त मादा का वजन 30 किलो और नर का वजन 31.7 किलो तक होता है।
  • वयस्क मुर्रा भैंस का वजन 350-700 किलो और नर का वजन 400-800 किलो तक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button