New Industrial City : एनसीआर में नया औद्योगिक नगर बसाने की तैयार, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
परियोजना को शुरू करने के लिए भूमि चिन्हि्त करने की तैयारी
New Industrial City : उत्तर प्रदेश के जेवर में नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने के बाद एनसीआर में रोजगार को लेकर नए सिरे से तैयारी शुरू की जा रही है। दिल्ली से सटे इस क्षेत्र में नया औद्योगिक नगर बसाया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। हाल ही में जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है।
एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा क्षेत्र में औद्योगिक रूप से बड़ा विकास करने की तैयारी शुरू की है। प्राधिकरण द्वारा इस क्षेत्र के अंतिम छोर और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) से सटे गांवों में नया औद्योगिक शहर बसाने की तैयारी कर रहा है।
यह औद्योगिक क्षेत्र भविष्य के विकास की नींव रखने वाला होगा। इसको लेकर हाल ही में हुई अलीगढ़ विकास प्राधिकरण यानी एडीए की बैठक में फैसला लिया गया। इस बैठक में शहर के आंतरिक विकास के लिए भी 100 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
12000 करोड़ के निवेश का प्लान तैयार
दरअसल प्राधिकरण की इस बैठक में अलीगढ़ जिला को विश्व औद्योगिक मानचित्र नई पहचान दिलवाने का खाका तैयार कर लिया गया है। पिछले दिनों हुई एडीए की 90वीं बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया कि नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के पास नया औद्योगिक नगर बसाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने करीब 12000 करोड़ के निवेश का प्लान भी तैयार किया है।
3355 एकड़ भूमि में बनेगी औद्योगिक टाउनशिप
जिस प्रकार दिल्ली से सटे इस क्षेत्र का विकास हो रहा है, ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र में इसको नया रूप देने की योजना है। इसके लिए एडीए वीसी दीपाली भार्गव ने अपनी योजना बताई है। उन्होंने कहा है कि इस औद्योगिक टाउनशिप को 3355 एकड़ में विकसित करने की तैयारी है।
क्योंकि यह औद्योगिक नगर ऐसी जगह पर बन रहा है, जो हर लिहाज से बेहतर है। नया बनने वाला यह औद्योगिक नगर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इससे सरकार को 7,374 करोड़ रुपये की आय प्रस्तावित है। वहीं इसके विकास के लिए करीब 3940 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 00 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया गया है।
राजपुर औद्योगिक नगर की योजना
सरकार की योजना है इस परियोजना में रूप से अलीगढ़ के कुछ गांवों का चिह्नित भी कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ निवेशक तो इसके लिए अभी से अपनी रूचि दिखा रहे हैं। करीब 12000 करोड़ रुपये के निजी निवेश वाले इस प्रोजेक्ट से लगभग 45000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इस योजना के तहत ग्राम राजपुर में 1160, नरायणपुर में 55 और गांव सोफा में 143 हेक्टेयर जमीन शामिल की जा सकती है। इस क्षेत्र जरूरत की जमीन पूरी हो रही है।
जमीन के लिए अपनाई जाएगी प्रक्रिया
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की वीसी दीपाली भार्गव के अनुसार इस परियोजना के लिए जमीन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत लैंड पुलिंग और आपसी सहमति से प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। वहीं अलीगढ़ के चारों ओर 75 किमी के दायरे में डिफेंस कॉरिडोर, पलवल एक्सप्रेस-वे और डीएफसी खुर्जा के बीच एडीए ग्रेटर अलीगढ़ बनाने योजना है यह प्रक्रिया इस दिशा में भी बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
मिलेंगे सस्ते भूखंड
अधिकारियों का कहना है कि अब जेवर एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यह योजना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यहां निवेशकों को सस्ते भूखंड दिए जाएंगे। इस परियोजना में इसके चारों ओर हो रहे विकास का भी लाभ मिलेगा।इसमें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यीडा के प्रस्तावित अर्बन सेंटर, लाजिस्टिक पार्क, डिफेंस कारिडोर, टीपी नगर व राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। साथ ही यहां परी यीड़ा के मुकाबले 20 से 40 प्रतिशत सस्ते भूखंड मिलेंगे।










