Randeep Hooda : पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक, अब दिखेंगे हरियाणवी जाट के किरदार में

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म में टकराएंगे सच्चाई से

Randeep Hooda : हरियाणा की माटी से निकले एक्टर रणदीप हुड्डा लगातार बाॅलीवुड में अपनी पहचान को मजबूत कर रहे हैं। एक के बाद एक जबरदस्त फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले रणदीप हुड्डा अब अपनी नई फिल्म में हरियाणवी चौधरी जाट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पापा बनने के बाद रणदीप हुड्डा अब दमदार कमबैक कर रहे हैं।

दरअसल शुरू से ही रणदीप हुड्डा के अभिनय को काफी पसंद किया गया है। अब वे पापा बन चुके हैं, ऐसे में उनकी भूमिका भी कुछ बदली हुई नजर आ रही है। इसका असर रणदीप हुड्डा की निजी जीवन के साथ-साथ प्रोफेशनल जीवन में भी दिख रहा है। हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ईथा की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद उन्होंने बिना किसी ब्रेक के नई फिल्म पर भी काम शुरू कर दिया है।

सच्ची घटनाओं में आधारित है फिल्म

रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस कंटेंट-ड्रिवन कहानी में रणदीप हुड्डा अपने खास अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज कुछ हट कर दिखेगा। हालांकि इसका पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। इसके बाद रणदीप हुड्डा दूसरे शेड्यूल की तैयारी में लगे हुए हैं।

क्योंकि इस बार रणदीप हुड्डा जिस भूमिका में नजर आएंगे वह एक हरियाणवी जाट की होगी। यह कहानी लोगों के जीवन से जुड़ी हुई है। यह कहानी ऐसी विज्ञापनों की सच्चाई को उजागर करती है, जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित करते हैं। फिल्म में इनकी सच्चाई बताई गई है।

नेशनल अवार्ड विजेता टीम के साथ काम

यह फिल्म इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि इसमें 5 नेशनल अवार्ड जीतने वाली टीम काम कर रही है। इनके साथ ही रणदीप हुड्डा अपने अभिनय का नया रूप दिखाने वाले हैं। इसमें दिखाया गया है कि विज्ञापन किस प्रकार सामान्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। फिल्म का निर्देशन अंजीत भटनागर कर रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म को दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर का सपोर्ट मिला है।

इसी महीने शुरू होगी शूटिंग

फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो इसी महीने के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग होगी। इसके लिए हरियाणा के किसी गांव का चयन किया जा रहा है। क्योंकि रणदीप हुड्डा मूल रूप से हरियाणा से आते हैं, ऐसे में उनके लिए यह कैरेक्टर बहुत ही परफैक्ट होने जा रहा है। साथ ही फिल्म का कथानक भी बहुत ही अलग और शानदार है। गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने 10 मार्च को ही बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में यह साल यानी 2026 रणदीप हुड्डा के लिए बेहद खास है।

बहुमुखी अभिनेता है रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा भारतीय सिनेमा के बहुमुखी अभिनेता हैं। 20 अगस्त 1976 को जन्में रणदीप हुड्डा ने फिल्मों में अपना डब्यू मॉनसून वेडिंग से 2001 में किया। उन्होंने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, साहब, बीवी और गैंगस्टर, सरबजीत, सुल्तान, हाइवे जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए सभी का ध्यान खींचा है। उनका जन्म हरियाणा के जाट परिवार में हुआ है और पिता डॉ. रणबीर हुड्डा जाने माने सर्जन हैं। रणदीप हुड्डा को मेथड एक्टिंग के लिए खास पहचान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button