Silent City Aizawl : इस शहर में दुकान पर नहीं होते दुकानदार, संकरी सड़कों के बावजूद नहीं बजाते होर्न
जबरदस्त सफाई कचरे का नहीं नामोनिशान, इतनी शांति कोई सोच भी नहीं सकता
Silent City Aizawl : आज की भागमभाग भरी जिंदगी में हर कोई शांति और सुकून के कुछ पल चाहता है। इसके लिए लोग छुट्टियां मनाने कहीं-कहीं जाते हैं। वहीं भारत देश में ही एक एक शहर है, जहां शहरी जीवन के साथ-साथ ऐसी शांति है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
यहां की सड़कें संकरी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई वाहन हाेर्न नहीं बजाता। इससे शहर की शांति का अनुमान लगाया जा सकता है। इसके अलावा इस शहर की सफाई देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि शहर में कचरे का नामोंनिशान नहीं है। सबसे बड़ी बाता है कि इस शहर में दुकानें तो हैं, लेकिन यहां दुकानदार नहीं मिलेंगे।
जी हां हम बात कर रहे हैं देश के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की राजधानी आइजोल की। जहां विदेशों में लोग महंगे टिकट खरीद कर लंबी व जटिल वीजा प्रक्रिया पूरी करते हैं, आइजोल के लिए किसी ऐसी औपचारिकता की जरूरत नहीं है।
तो इन छुट्टियां में आप भी अपनी विदेश यात्रा के प्लान को बदल कर आइजोल आ सकते हैं। यह टूर आपको कम बजट में विदेशी यात्रा से बेहतर मजे देने वाला होगा। क्योंकि इस शहर को लोग साइलेंट सिटी भी कहते हैं।
आइजोल क्या हैं देखने की जगह
आइजोल को लैंड ऑफ हाइलैंडर्स कहा जाता है। क्योंकि यह जगह पहाड़ों में बसी है। यहां देखने को प्राकृतिक नजारे सबसे बेहतर हैं। इसके अलावा सोलोमन मंदिर, स्टेट म्यूजियम के साथ-साथ खूबसूरत रिक (Reiek) गांव देख सकते हैं। यह छुट्टियां बिताने का महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में आइजोल पहुंचने के लिए ट्रेन से सिलचर स्टेशन जाना होगा। यहां से आइजोल पहुंचा जा सकता है। वहीं हवाई जहाज से लेंगपुई एयरपोर्ट पहुंचे। यह आइजोल में है और घरेलु हवाइट अड्डा है।
कचरा, क्राउड नहीं शुद्ध साफ हवा
छुट्टियों में हम जहां भी जाते हैं, वहां काफी भीड़ रहती है। वहीं आइजोल आपको इस भीड़ से दूर रखेगा। अपने ही देश में अच्छी जगहों की यात्रा का प्लान बना रहे लोगो के लिए यह बेस्ट जगह होने वाली है। क्योंकि आइजोल की सड़कों पर गाड़ियों का शोर नहीं है। यहां जीवन इस प्रकार शांत है कि वाहन एक दूसरे को ओवरटेक नहीं करते। गाड़ियां कतार में चलती हैं। इस शहर की सड़कों पर आपको कचरा नहीं दिखेगा। इस शहर में लग्भग 100% साक्षरता है। लोग अधिकतर अंग्रेजी भाषा में बोलते हैं, ऐसे में अपनी बात कहना और समझना काफी आसान रहेगा।

अलग-अलग लेन में चलती हैं गाड़ियां
आइजोल में यातायात व्यवस्था इस प्रकार की बनाई गई है, कि लोगों को यहां होर्न तक बजाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए इसको साइलेंट सिटी भी कहा जाता है। ऐसा नहीं है कि यहां जाम नहीं लगता, इसके बावजूद लोग हार्न नहीं बजाते। दरअसल यहां पर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के लिए अलग-अलग लेन की व्यवस्था है। यह व्यवस्था किसी ऊंच डिवाइडर से नहीं सिर्फ एक सफेद पट्टी से होती है। इसके बावजूद लोग अपनी लेन में चलते हैं। इससे ट्रैफिक में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आती।
बिना दुकानदार की दुकानें
आइजोल एक और विशेषता यहां की ईमानदारी में है। इसके कारण ही इस शहर में ऐसी भी दुकानें बनी हुई हैं, जिसमें दुकानदार नहीं होते। लोग दुकान से जरूरत का सामान लेते हैं और इसके पैसे दुकान में छोड़ देते हैं। किसी भी प्रकार की बेईमानी नहीं करते। इससे इस शहर की ईमानदारी की चर्चा देश भर में होती है। ऐसे में इस जगह पर कौन नहीं जाना चाहेगा। यहां रात को 9 बजे पूरा शहर सो जाता है। यहां तक कि लाइट भी बंद हो जाती हैं। यदि आप यहां को टूर प्लान कर रहे हैं तो रविवार को छोड़ दें। क्योंकि रविवार को यहां बस कुछ बंद रहता है और पूरी तरह छुट्टी रहती है।
सादा जीवन उच्च विचार
हिंदी में कहावत है सादा जीवन उच्च विचार। यह आइजोल के लोगों पर लागू होती है। क्योंकि मिजो भाषा में ऐसे शब्द ही नहीं हैं जिनको गाली की संज्ञा दी जा सके। लोग बहुत मिठा बोलते हैं। हालांकि लोग बहुत अधिक स्टाइलिश और फैशनेबल जीवन जीते हैं, लेकिन सदाचार बहुत अधिक रहता है। यहां पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शब्द नहीं होते।










