sonipat railway station : अगले महीने तक अपने नए रूप में तैयार हो जाएगा सोनीपत का रेलवे जंक्शन

मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधा

sonipat railway station : अमृत भारत स्टेशन के तहत देश भर में रेलवे स्टेशनों का जिर्णोद्धार किया जा रहा है। इनमें कुछ स्टेशन तो ऐसे हैं, जो अंग्रेजों के जमाने से ही अपने रूप में थे। भारत सरकार द्वारा इनको नया रूप दिया जा रहा है। इनमें से एक स्टेशन है सोनीपत का रेलवे जंक्शन। इस पर करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। यह स्टेशन अगले महीने यानी मार्च 2026 में अपने नए रूप में तैयार हो जाएगा। सोनीपत रेलवे जंक्शन पर प्रतिदिन करीब 40 हजार यात्री आते हैं।

रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करते ही हरियाणा की छटा दिखनी शुरू हो जाएगी। क्योंकि प्रवेश द्वार पर ही 5 गुंबद बनाए गए हैं। यह गुंबद पांचों पांडवों के नाम पर बनाए हैं। जो हरियाणा की धरती पर महाभारत जैसी घटाना को जीवंत करेगी। इसके अलावा स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए सफेद जालीदार चादर लगाई जा रही है। चूंकि सोनीपत दिल्ली से सटा हुआ स्टेशन है, यहां पर हरियाणा प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी उकेरा जाएगा। इससे लोगों को इन धरोहरों के बारे में जानकारी मिल सकेगी और लोग यहां पर आ सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान

नए बस रहे रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा जा रहा है। इसके तहत जहां एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधा होंगी, वहीं प्लेटफार्म भी इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि बुजुर्ग यात्रियों को भी ट्रेन में चढ़ते समय कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर 1 को अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इस पर 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां पर 4 लिफ्ट के साथ 5 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में जो यात्री सामान लेकर आया हो, वह भी असानी से अपनी ट्रेन में जा सकेगा।

Sonipat Railway Station Sonipat Railway Junction will be ready in its new form by next month.
Sonipat Railway Station Sonipat Railway Junction will be ready in its new form by next month.

दिखेगी हरियाणा की झलक

इसके साथ ही सोनीपत का रेलवे जंक्शन अपनी पुरानी पहचान बदल कर नए रूप में आएगा। अब इस रेलवे स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में है। मार्च तक काम पूरा करने की डेडलाइन है और अधिकारियों को अनुमान है कि तय समय में काम हो जाएगा। इस स्टेशन पर सभी कार्य होने के बाद यह यात्रियों को नया अनुभव देगा। क्योंकि स्टेशन को हरियाणा के थीम पर बनाया जा रहा है। यहां आते ही लोगों को हरियाणा की झलक मिल जाएगी।

450 यात्रियों की क्षमता वाला प्रतीक्षालय

रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधान के लिए शानदार वेटिंग हाल भी बनाया जा रहा है। इसकी विशेषता यह रहेगी कि एक बार में 450 यात्री बैठ सकेंगे। वेटिंग हाल का निर्माण 600 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में किया जा रहा है। इसको बेहतर आधुनिक तरीके से डिजाइन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को यहां पहुंच कर बेहरत अनुभव आए। यह वेटिंग हाल 45 फुट चौड़ा होगा।

यात्रियों को सुविधा, लोगों को रोजगार

नए डिजाइन किए जा रहे स्टेशन में जहां लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए व्यवस्था है, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी योजना बनाई गई है। स्टेशन में फूड प्लाजा और कमर्शियल सेंटर का निर्मण हो रहा है। इससे यात्रियों को स्थानीय व्यंजन आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे ओर यह स्थानीय लोगों को रोजगार देगा। चूंकि सोनीपत से प्रतिदिन हजारों लोग दैनिक कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं। सस्ती और बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा के तौर पर रेलगाड़ी को चुनाव होता है।

सोनीपत बन रहा है ट्रांजिट हब

सोनीपत दिल्ली एनसीआर का तेजी से विकसित होने वाला शहर भी बन रहा है। इसलिए यहां पर सरकार ने ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा देने के लिए योजना बनाई है। सोनीपत आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर का ट्रांजिट हब भी बनने जा रहा है। इसके लिए सोनीपत शहर से सटे जोशी जाट गांव में अत्याधुनिक बस स्टैंड बनाया जा रहा है। इससे एक ही जगह यात्रियों को बस के साथ मेट्राे और रैपिड ट्रेन भी मिल सकेगी। ऐसे में सोनीपत में यात्रियों की संख्या आने वाले सालों में बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button