VIP Number : हरियाणा में दोबारा से नीलामी में 26.71 लाख में बिका HR88B8888 नंबर
पहले लगी थी 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली
VIP Number HR88B8888 : एक सप्ताह पहले जिस वीआईपी व्हीकल नंबर प्लेट के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली हुई थी, वह नंबर दोबारा हुई नीलामी में 26 लाख 71 हजार रुपए में बिका। कैथल की सुषमा नाम की महिला ने इस VIP नंबर को ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा है। इससे पहले इस नंबर पर 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बोली हिसार के सुधीर ने लगाई थी लेकिन सुधीर समय पर रुपए नहीं जमा करवा पाया, इसलिए नीलामी रद्द हो गई थी।
हालांकि इस मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने सुधीर की संपत्ति की जांच के भी आदेश दे दिए थे। दरअसल पिछले सप्ताह हुई ऑनलाइन ऑक्शन में HR-88 B-8888 नंबर के लिए 50 हजार से बोली शुरू हुई थी जो बढ़ते-बढ़ते 1 करोड़ 17 लाख रुपए पर पहुंच गई थी। इसके बाद बोलीदाता को 4 दिन में 1 करोड़ 17 लाख रुपए जमा करवाने थे लेकिन वह राशि जमा नहीं करवा पाया, इसलिए नीलामी (VIP Number HR88B8888) को रद्द कर दिया गया और दोबारा से इस नंबर के लिए नीलामी हुई।
VIP Number HR88B8888 : कैसे होती है फैंसी नंबर की ऑनलाइन नीलामी?
हरियाणा में हर हफ्ते फैंसी नंबर प्लेटों की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल fancy.parivahan.gov.in पर होती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक इच्छुक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर आवेदन करते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली चलती है और उसी दिन नीलामी का परिणाम घोषित किया जाता है।










