Kal ka Mausam: अप्रैल में फरवरी का अहसास, गर्मी को रोक रहा मौसम का मिजाज
अलगे सप्ताह भी परिवर्तनशील रहेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना
Kal ka Mausam: इस बार फरवरी में गर्मी होने के बाद मार्च और अप्रैल के महीने में फरवरी जैसी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम के मिजाज ने गर्मी को रोक कर खा है। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद तापमान अप्रैल महीने के अनुसार काफी नीचे चला गया है। यहां तक की सुबह-शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने फिर से पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी की है। इससे देश के उत्तरी क्षेत्रों में अगले सप्ताह में भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी और दक्षिण हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि लोग अप्रैल महीने में गर्मी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ठंड बढ़ गई है। लगातार मौसम परिवर्तनशील है। इससे खेत में पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। क्योंकि अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आने वाले दिनों में बारिश होगी।
ऐसे बदल रहा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में खास परिवर्तन हो रहा है। इसके तहत दिल्ली-हरियाणा और पंजाब के क्षेत्रों में
निचले वायुमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इससे मौसम बदलेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी निचले स्तर पर ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है।
वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों की बात की जाए तो आंध्र प्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में में निचले स्तर पर ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण बन गया है। इसका प्रभाव मौसम पर अगले सप्ताह से दिखेगा। ऐसे में 07 अप्रैल 2026 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। (Kal Ka Mausam) इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम पर असर पडोगा। इसके कारण 5 अप्रैल से ही मौसम में बदलाव दिखेगा।
7 व 8 अप्रैल को सबसे अधिक बदलाव
मौसम में 7 व 8 अप्रैल को सबसे अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग विभाग के अनुसार आने वाले सप्तहा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर-पश्चिमी भारत हिस्से में प्रभाव दिखेगा। 5 से 7 अप्रैल के बीच झारखंड के क्षेत्रों हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल तक बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा 7 और 8 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में बारिश होगी। इससे तापमान भी लुढकेगा।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगा तापमान
5 अप्रैल 2026 के मौसम की बात की जाए तो दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। हालांकि पहले से ही इस क्षेत्र में बादल बने हुए हैं। अब अगले 2 दिन तक तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। 8 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। IMD का कहना है कि 5 और 6 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में खास परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान तापमान 32 से 33 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि 8 अप्रैल को फिर से हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। (UP Kal Ka Mausam) पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है।
बिहार में ओलावृष्टि
मौसम विभाग ने बिहार के लिए पूर्वानुमान दिया है कि 5 से 8 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इससे आंधी व बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। (Bihar Kal Ka Mausam) विशेष कर पटना समेत अन्य जिलों में 5 अप्रैल से मौसम बदल जाएगा। इसके बाद 6 और 7 अप्रैल को कई जिलों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसके के कारण तापमान पर भी असर पड़ेगा और 4 डिग्री तक पारा गिर सकता है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके कारण 6 अप्रैल को दोपहर बाद मौसम बदल जाएगा। (Rajsthan Kal Ka Mausam)इससे जोधपुर, बीकानेर क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। 7 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं 8 की बात की जाए तो इस दिन भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हाेने की आशंका है।
मध्य प्रदेश में भी झमाझम
मध्य प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो 5 अप्रैल से ही बदलाव शुरू हो जाएगा। इस दिन राज्य के महाकौशल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। (MP Kal Ka Mausam) वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल और छिंदवाड़ा में 5 और 6 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है। ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। शिवपुरी, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी और सतना जैसे क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।
पहाड़ों में बढ़ी बर्फबारी
बदलते मौसम का असर जम्मू-कश्मीर जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिख रहा है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसके चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान कम हो रहा है। अब मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में 5 से 7 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि 8 से 9 अप्रैल तक कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।










