UPSC Exam : यूपीएससी परीक्षा में किसान के बेटे विकास कुंडू ने पाया आल इंडिया 27वां रैंक, पिछली बार भी पास की थी परीक्षा
आइपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं विकास कुंडू, अब बनेंगे आईएएस
UPSC Exam : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 6 मार्च हो जारी किए गए परीक्षा परिणाम में हरियाणा के पिल्लूखेड़ा निवासी विकास कुंडू ने 27 वां रैंक प्राप्त किया है। हालांकि पिछले साल दी परीक्षा में भी विकास कुंडू पास रहे थे और उन्होंने 288 वां रैंक प्राप्त किया था। इस पर उनका चयन आईपीएस के तौर पर हुआ। विकास कुंडू का जुनून आईएएस बनने का था और उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। हालांकि वे फिलहाल आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के साथ ही उन्होंने फिर से तैयारी की और इस बार आल इंडिया 27 वां रैंक हासिल कर आईएएस सूची में अपनी जगह बनाई है।
विकास कूंडू के पिता कर्ण सिंह कूंड किसान हैं और मां गृहणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले विकास कुंडू ने अपनी मेहनत के बल पर सफलता की यह कहानी लिखी है। क्योंकि परिवार पिछली बार आईपीएस में चयन होने पर परिवार के लोग काफी खुश थे। वहीं विकास कुंडू के मन में आईएएस बनने का सपना पल रह था। उन्होंने परिवार के कहने पर ट्रेनिंग तो ज्वाइन कर ली, लेकिन आईएएस की तैयारी भी जारी रखी। विकास कुंडू के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान जो भी समय मिलता, उसमें वे अपनी आईएएस की तैयारी को समय देते। इस बार उनकी मेहनत ने साथ दिया और देशभर में 27वां रैंक प्राप्त कर अपना सपना पूरा किया।
बचपन से ही आईएएस बनना चाहता था विकास कूंडू
परिवार के लाेगों ने बताया कि विकास कुंडू बचपन से ही आईएएस बनना चाहता था। पढ़ाई में शुरू से ही बहुत अच्छा रहा। जींद के गुरु द्रोणाचार्य स्कूल से 10वीं पास करने के बाद उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई डीएवी स्कूल में की। इसके बाद दिल्ली के किरोड़ीमल कालेज दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई की।हालांकि यूपीएससी की परीक्षा के लिए तैयारी के दौरान कोचिंग भी लेकिन अधिकतर समय स्वयं ही पढ़ाई की है।
नरवाना की स्वाति आर्या ने पाया 366 वां रैंक
वहीं इस परीक्षा में नरवाना की स्वाति आर्या ने 366वां रैंक प्राप्त किया है। स्वाति का परिवार मूल रूप से पास के गांव सुदकैन कलां गांव का रहने वाला है। स्वाति आर्या के अनुसार उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी की परीक्षा के पैटर्न को समझना शुरू कर दिया था। 2023 में इसके लिए तैयारी शुरू की। स्नातक करने के बाद उन्होंने घर पर रह कर ही परीक्षा की तैयारी की। इसके बाद 2024 में हुई परीक्षा में यूपीएससी परीक्षा का प्री भी क्लीयर कर दिया था। तब मैन परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद 2025 में दूसरा किया और इस परीक्षा में 366 वां रैंक मिला है।

ने पाया 366 वां रैंक
दिल्ली यूनिवर्सिटी भी टाप कर चुकी है स्वाति आर्या
नरवाना निवासी स्वाति आर्या अद्भुत प्रतिभा की धनी है। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कालेज से वनस्पति विज्ञान में बीएससी की है। इस परीक्षा में भी स्वाति आर्या ने प्रथम स्थान पाया था। वहीं बीएसएसी में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी टापर भी रही। यह सभी सफलताए स्वाति आर्या के लिए छोटी थी। उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा यूपीएससी के लिए बचाई हुई थी।
12 घंटे से अधिक पढ़ाई करती थी स्वाति
पेशे से शिक्षिका स्वाति आर्या की मां राजरानी बताती हैं कि स्वाति 12-13 घंटे पढ़ाई करती थी। वहीं स्वाति के पिता दिलबाग शास्त्री के अनुसार इस परीक्षा के लिए उनकी बेटी ने काफी मेहनत की है। स्वाति ने साफ कर दिया कि यूपीएससी जैसी परीक्षा अपनी मेहनत से पास की जा सकती है। सिर्फ महंगी कोचिंग से ही नहीं।










