Interstate Buses Service From Delhi : दिल्ली से बिहार, खाटू श्याम, अयोध्या और वैष्णो देवी के लिए चलेंगी 50 AC बस
17 रूटों पर AC बस चलाने का फैसला, ट्रेन की भागमभाग से मिलेगा छुटकारा
Interstate Buses Service From Delhi : दिल्ली से दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन की भागमभाग में नहीं फंसना पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली सरकार और दिल्ली परिवहन निगम यानी डीटीसी ने उनकी समस्या का समाधान कर दिया है। क्योंकि दिल्ली से बिहार तक और जम्मू- कटरा, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे यात्रियों को अब ट्रेन की वेटिंग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि यह सफर कुछ महंगा तो होने वाला है, लेकिन समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचा देगा।
दरअसल दिल्ली से इंटरस्टेट बस सेवा को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत ही दिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा देश भर में17 इंटरस्टेट रूटों पर यह पहल की जा रही है। इसके तहत 50 नई पर्यावरण-अनुकूल एयर कंडीशंड बस चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को सामान्य किराये में इन रूटों पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डीटीसी द्वारा किराया तय किया जा रहा है। इससे दिल्ली से पड़ोंसी राज्यों के साथ- साथ दूर दराज के राज्यों में भी बस सेवा मिलेगी।
बिहार तक मिलेगी बस सेवा
इस योजना के तहत दिल्ली परिवहन निगम (DTC द्वारा दूसरे राज्यों के लिए 17 इंटरस्टेट रूटों पर बस चलाने की योजना बनाई है। इसमें 50 नई बस चलाई जाएंगी। यह बस पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ यात्रियों की सुगमता के हिसाब से हैं। क्योंकि यह वातानुकुलित 12 मीटर लंबी बस इंटरस्टेट रूटों पर चलाई जाएंगी। इसके तहत पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ दूर दराज तक यात्रियों की पहुंच सुनिश्चित होगी। बिहार तक बस इस योजना के तहत भेजी जाएगी।
साथ लगते शहरों तक जाती हैं बस
हालांकि दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा साथ लगते शहरों तक जाती हैं। इनमें हरियाणा के कई शहर कवर होते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भी कुछ शहर डीटीसी की पहुंच में रहते हैं। हालांकि दिल्ली के देहात क्षेत्र में चलने वाली बस भी आसपास के कुछ क्षेत्रों को रूट के अनुसार कवर करती हैं। इसके तहत हरियाणा के सोनीपत, पानीपत के साथ उत्तर प्रदेश के बड़ौत जैसे रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जा चुकी है। अब सीधे दूसरे राज्यों तक बस भेजी जाएंगी।
धार्मिक पर्यटन के तहत चलेंगी सब
दिल्ली सरकार की योजना है कि यह बस सेवा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह का कहना है कि इस योजना के तहत दिल्ली से प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से वैष्णो देवी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और अयोध्या जैसे स्थल शामिल हैं। इसके अलावा अन्य रूटों में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद, हरियाणा का रेवाड़ी, करनाल, रोहतक, राजस्थान का अलवर और उत्तर प्रदेश का जेवर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसी के तहत दिल्ली और बिहार के बीच भी सीधी बस सेवा शुरू होगी। क्योंकि दिल्ली में बिहार क्षेत्र के काफी लोग रहते हैं। इनको घर आने-जाने में बड़ी दिक्कत होती है। ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर बहुत परेशानी होती है। ऐसे में अब सीधी बस सेवा दिल्ली से बिहार को जोड़ने जा रही है।










