Rajasthan Govt Job : राजस्थान में खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, आनलाइन आवेदन शुरू
804 पदों पर होगी भर्ती 12वीं पास भी करें आवेदन
Rajasthan Govt Job : सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आ गया है। राजस्थान में सरकार ने 804 पदों पर भर्ती शुरू की है। इसके लिए आनलाइन आवेदन 27 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। इसके तहत अगल-अलग पदों के लिए भर्ती की जानी है। योग्यता की बात करें तो 12 वीं पास युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए बताते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया। यह आवेदन 25 फरवरी तक किया जा सकता है। यानी एक महीने का समय उम्मीदवारों को दिया गया है।
दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्रयोगशाला सहायक एवं जूनियर प्रयोगशाला सहायक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 804 पदों पर भर्ती के होनी है। राज्य के सरकारी विभागों में होन वाली इस भर्ती अलग-अलग विभागों केे लिए पद निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में जो भी युवा इन भर्ती में सरकारी नौकरी पाने का प्रयास करना चाहता है, वह सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकता है।
Rajasthan Govt Job : इन विभागों में भर्ती
राज्य सरकार ने इस भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और कालेज शिक्षा विभाग में युवाओं की भर्ती करनी है। 804 में से 500 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग में निर्धारित हैं। वहीं गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 697 पद हैं। 107 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं।
Rajasthan Govt Job : शिक्षा की योग्यता
सरकार ने इस भर्ती के लिए शिक्षा की योग्यता अलग-अलग विभागों के अनुसार रखी है। इसकी 2 श्रेणी बनाई गई हैं। 668 पदों पर उम्मीदवार विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास हो। वहीं 136 पदों के लिय शैक्षणिक योग्यता 12वीं कला संकाय में पास हो सकता है, लेकिन इसमें भूगोल विषय अनिवार्य है। भर्ती प्रयोगशाला सहायक एवं जूनियर प्रयोगशाला सहायक पदों के लिए इसी हिसाब से होगी।

Rajasthan Govt Job : विभागानुसार पदों का वितरण
इस भर्ती में माध्यमिक शिक्षा लेबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड-3 के 500 पद हैं। इसमें से 418 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं और 82 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए रहेंगे। इसके अलावा कृषि विभाग में लेबोरेटरी असिस्टेंट के 32 रहेंगे।
संस्कृत शिक्षा में लेबोरेटरी असिस्टेंट की 17 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से 1 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए है। वहीं राज्य फोरेंसिक लैब में लेबोरेटरी असिस्टेंट के 33पदों पर भर्ती होनी है। राज्य फोरेंसिक लैब में कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 60 पदों पर भर्ती होगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग नें 18 जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट की नियुक्ति होनी है। इसके अलावा 136 पदों पर कॉलेज शिक्षा विभाग में (भूगोल) लेबोरेटरी असिस्टेंट की नियुक्ति की जानी है।
क्या हो आयु सीमा और शिक्षा
इन भर्तियो के लिए 12 की परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस, मैथ्स और जियोग्राफी के साथ पास हो। साथ कंप्यूटर जानीारी का का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। ऐसे 18 से 40 साल उम्र वाले युवा भर्ती में भाग ले सकते हैं। हालांकि अलग अलग वर्गों को आयु में छूट मिल रही है। इसमें सामान्य वर्ग महिला को अधिकतम 5 वर्ष की छूट रहेगी। ओबीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी (पुरुष) को 5 वर्ष की छूट है। ओबीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी महिला को 10 वर्ष की छूट आयु में मिलेगी। इसके साथ ही विधवा / तलाकुशदा महिला के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है।
यह होगा फीस का प्रारूप
इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग, क्रीमी लेयर, ओबीसी/एमबीसी, अन्य राज्यों के उम्मीदवार को 600 रुपये की फीस जमा करवानी होगी। इसके अलावा राजस्थान के गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी को फीस 400 रुपेय देनी होगी। वहीं दिव्यांग उममीदवारों को 400 रुपये फीस देनी होगी।
परीक्षा का स्वरूप
इस परीक्षा में कुल 200 रहेंगे और अंक रहेंगे 300। 2 घंटे की समय सीमा रहेगी। साथ में प्रति प्रश्न 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी। न्यूनतम योग्यता 40% अंक रहेगी। परीक्षा में राजस्थान जनरल नॉलेज, जनरल साइंस के प्रश्न रहेंगे। इसके अलावा इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परंपराएं, राजस्थान का भूगोल, मिट्टी व जलवायु, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, सिंचाई परियोजनाएं, राज्य व्यवस्था व अर्थव्यवस्था, राजस्थान का करेंट अफेयर्स शामिल रहेगा। जनरल साइंस में बायोलॉजी के तहत कोशिका, आनुवंशिकी, पादप कार्यिकी, मानव रोग, पोषण रहेंगे। वहीं केमेस्ट्री के तहत परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन, आवर्त सारणी, कार्बनिक यौगिक, धातु-अधातु का पाठ़्यक्रम है। फिजिक्स में गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण, ऊष्मा, प्रकाश, विद्युत, चुंबकत्व जैसे प्रश्न आएंगे।
Rajasthan Govt Job : आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
इसके लिए सबसे पहले SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड बना लें। इससे वैबसाइट में लॉगिन जो जाएगा। यहां पर Recruitment Portal मिल जाएगा। इस पर जाने के बाद Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 – Apply Now पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ें। यहां पर जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे सही प्रकार से पूरा भर दें। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड किया जाना है। इसके बाद फीस का भुगतान होगा और आवेदन हो गया। अंत में जो फार्म सामने दिखेगा, उसका प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें। इस भर्ती के लिए 9-10 मई 2026 को परीखा होगी और 3 मई को उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।










