ITI Admission : जींद जिले में कितनी आईटीआई हैं और कितनी सीटें, जानें पूरी डिटेल
Jind ITI Admission seat Detail : हरियाणा विद्यालय बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को आइटीआइ में दाखिला का शेड्यूल जारी होने का इंतजार है।
इस बार 10वीं कक्षा में दोनों बोर्ड से 15 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हो चुके हैं। जबकि जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आइटीआइ में विभिन्न ट्रेड में 5244 सीट हैं। इसमें से नौ राजकीय आइटीआइ में 2688 और 16 निजी आइटीआइ में 2556 सीट हैं। ऐसे में जिलेभर की आइटीआइ में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी।
विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद जींद में कैथल रोड स्थित राजकीय आइटीआइ रहती है। यहां आवेदन के समय कई ट्रेड में 100 से ऊपर मेरिट लिस्ट रहती है। वहीं राजकीय आइटीआइ में निर्धारित सीटों पर तीन से चार गुना आवेदन भी आते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आइटीआइ में दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

देखें सभी आईटीआई का नाम और सीटों की संख्या
- राजकीय आइटीआइ जींद-872
- राजकीय महिला आइटीआइ जींद-272
- राजकीय आइटीआइ उचाना खुर्द-152
- रजकीय महिला आइटीआइ डूमरखा कलां-184
- राजकीय आइटीआइ नरवाना-820
- राजकीय आइटीआइ जुलाना-212
- राजकीय आइटीआइ मुआना-88
- राजकीय आइटीआइ खेड़ाखेमावती-64
- सैनिक परिवार भवन आइटीआइ जींद-24
- पहल प्राइवेट आइटीआइ जींद-272
- सीआर किसान प्राइवेट आइटीआइ जींद-276
- नाथजी प्राइवेट आइटीआइ-108
- ज्ञान सागर प्राइवेट आइटीआइ मोहलखेड़ा-292
- जीपी न्यू प्राइवेट आइटीआइ-80
- नरवाना प्राइवेट आइटीआइ-256
- आर्य प्राइवेट आइटीआइ उचाना खुर्द-168
- आर्य प्राइवेट आइटीआइ ललितखेड़ा-140
- ओम प्राइवेट आइटीआइ खेड़ाखेमावती-128
- श्रीश्यामजी प्राइवेट आइटीआइ शादीपुर-216
- श्रीबालाजी प्राइवेट आइटीआइ सफीदों-80
- शनशाइन प्राइवेट आइटीआइ उचाना-88
- तक्षशीला प्राइवेट आइटीआइ जुलाना-108
- मयंक प्राइवेट आइटीआइ रधाना-40
- आकाश प्राइवेट आइटीआइ-224
- आकाश प्राइवेट आईटीआइ लिजवाना खुर्द-80
जून में जारी होगा ITI Admission शेड्यूल
आइटीआइ में दाखिले को लेकर अभी कोई शेड्यूल नहीं आया है। जून में शेड्यूल आने की संभावना है। अगर शेड्यूल आता है तो विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा। कैथल रोड स्थित राजकीय आइटीआइ में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की काफी रुचि रहती है। दाखिले के समय आवेदन भी काफी आते हैं। विद्यार्थियों के लिए आइटीआइ में काफी अच्छी ट्रेड हैं।
–नरेश कुमार पांचाल, प्राचार्य राजकीय आइटीआइ जींद।










